रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर में आयोजित 7वें निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘महामहिम दीदीजी मुर्मू’ ने चार पुरस्कार हासिल किए। लेखक-निर्देशक बी.के. पम्पोश मिश्रा को बेस्ट राइटर, बेस्ट डायरेक्टर एवं बेस्ट फीचर फिल्म के पुरस्कार मिले I फिल्म की अभिनेत्री संपा मंडल को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार प्रदान किया गया I फिल्म के प्रोड्यूसर बी.के. प्रभा मिश्रा और डायरेक्टर पंपोश मिश्रा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह में आयोजक अनिल दुबे, अभिनेता रोहिताश्व गौड़, पद्मश्री एवं विधायक रामानुज शर्मा तथा ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AIAA), शिमला की अध्यक्ष रेखा गौड़ ने पुरस्कार प्रदान किया।



