सांबा,जम्मू और कश्मीर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर सांबा की बहनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर भाई-बहन के पवित्र, प्रेम, स्नेह और भाईचारे का संदेश देते हुए अधिकारियों जवानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को राखी बांधी गई।
इसी कड़ी में ब्रह्मकुमारी बहनों ने BSF BATTALION 125 में पहुंचकर Commanding Officer उनके साथ उपस्थित अधिकारियों तथा जवानों को राखी बांधी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए l उनके देश के प्रति समर्पण साहस और सेवा भावना के लिए सम्मान व्यक्त किया तथा उनके सुखद स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की मंगल कामना की।
इसके अतिरिक्त सांबा के MLA श्री सुरजीत सिंह सलातिया, CEO सांबा श्री योगराज भगत, DSP सांबा श्री सुनील शर्मा जी तथा SHO सांबा श्री पुष्पेंद्र सिंह सीएमओ विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राखी बांधी गई l कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को नशा मुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा भी दिलाई।










