मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसिरसागंज: नकारात्मक विचार अनेक समस्याओं का मूल कारण है-भगवान भाई

सिरसागंज: नकारात्मक विचार अनेक समस्याओं का मूल कारण है-भगवान भाई

सिरसागंज (उत्तर प्रदेश) : मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। उक उदगार माउंट आबू से पधारे हु बी के भगवान् भाई ने कहे वे लेहरईगढ़सान गाव के डिग्री कालेज  में स्वस्थ , सुखी और संपन्न जीवन हेतु तनाव मुक्त जीवन विषय पर कार्यकरम  में बोल रहे थे |

 उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। उन्होंने बताया कि स्वयं की रक्षा करने वाला ही देश की रक्षा कर सकता है। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है।

•       स्थानीय राजयोग सेवा केन्द्र की संचालिका  बी.के. गीताजंली बहन ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है।  उन्होंने ने बताया  हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी बताया

•       समाजसेविका-अनुराधा ने कहा कि  वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा बताई गई बातों को अमल में लाकर तनाव से मुक्त रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपनी सकारात्मक सोच बनाकर जीवन को सफलता दिलाते है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें।

 भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया

•       बी के शशि बहनजी  ने सस्था का परिचय दिया

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments