मुंबई, घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज ने “शिवरात्रि कार्निवल रैली” के साथ की महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 की शुरुआत

0
260

मुंबई-घाटकोपर,महाराष्ट्र: 87वीं शिव जयंती का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने 12 फरवरी 2023, को घाटकोपर पूर्व में  ब्रह्माकुमारीज योग भवन से  ब्रह्माकुमारीज पीस पार्क तक एक मेगा “शिवरात्रि कार्निवल रैली” का आयोजन किया। अज्ञानता की रात से जागरण के प्रकाश की ओर आत्माओं को जगाने के लिए, मनुष्यों को पापों और दुखों से मुक्त करने के लिए परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण की स्मृति में रैली का आयोजन किया गया था!

शिवरात्रि कार्निवल रैली में स्कूल / कॉलेज  के बच्चे , युवा, विभिन्न सामाजिक समूहों के भाई – बहन और ब्रह्माकुमारीज  के अनुयायी, लेज़िम और बैंड बाजे के ताल पर बड़े उमंग उत्साह से सम्मिलित हुए | साथ ही कलश लेकर चलने वाली माताएं, साफा पहने भाई, गाड़ियों पर 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन आदि से रैली शोभायमान हुई|

1.7  कि.मी लंबी मेगा रैली में लगभग 2000+ प्रतिभागी थे। रैली में 4 रथ भी शामिल थे। एक रथ में “शिवलिंग” था, दूसरे रथ में दिखाया गया था कि कैसे शिव – परमपिता परमात्मा सभी धर्मों के आत्माओं के पिता हैं, तीसरे रथ में  शिवरात्रि के महत्व (अज्ञान रात्रि से ज्ञान प्रकाश की ओर यात्रा) को संदर्भित किया और चौथे रथ में स्वर्ग को चित्रित किया गया।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी (निर्देशिका – राजयोग सेवाकेन्द्र, घाटकोपर उप-क्षेत्र), राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज जी (प्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय  समन्वयक), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी (अतिरिक्त निर्देशिका, ब्रह्माकुमारीज मुंबई घाटकोपर उप-क्षेत्र), ब्रह्माकुमारी विष्णु बहन जी (वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका) भी  रैली में सम्मिलित थे |  उनका रैली में जगह – जगह उनकी ईश्वरीय सेवाओं के लिए सन्मान किया गया |

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी ने कहा इस पृथ्वी पर शिव अवतरण हो चुका है, स्वर्णिम दुनिया / सचखंड स्थापन करने और अभी ऐसी स्वर्णिम दुनिया आई की आई .. अभी ईश्वरीय मार्गदर्शन पर चलने का समय है .. “अभी नहीं तो, कभी नहीं” |

राजयोगी निकुंज जी ने शिव जयंती महोत्सव की सभी को बधाइयाँ देते हुए इस बात की खुशी प्रकट की, कि बच्चे ,बड़े सभी ने अपने परम पिता के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकली हुई कार्निवल रैली में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया और झूमते – गाते रैली में चले |

रैली में शामिल प्रतिभागियों को भी इतनी बड़ी रैली में चलने की बहुत खुशी थी, सभी साथ में भगवान का नाम लेकर चल रहे थे, उससे बहुत पाज़िटिव वाइब्रैशन मिल रहे थे | सभी आगे भी ऐसे संगठन में आने को उत्सुक थे |

सभी को रैली के गंतव्य स्थान पर पहुँचने के बाद “गुडी बैग्स” दिए गए और सात्विक भोजन कराया गया |

महाशिवरात्रि महोत्सव 2023,17 से 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक ब्रह्माकुमारीज पीस पार्क, आचार्य अत्रे  मैदान , घाटकोपर (पूर्व ) में आयोजित किया जाएगा,  जिसमे 21 फीट ऊंचे महा शिवलिंगम दर्शन,12- ज्योतिर्लिंगम दर्शन,महा आरती , महा प्रसाद  और  ओम जाप होगा । शिव अवतरण के 4  दिवसीय 

पावन पर्व को मनाने सभी को सस्नेह निमंत्रण है |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें