मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरधूरी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मनाया गया 87वीं महाशिवरात्रि का त्योहार

धूरी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मनाया गया 87वीं महाशिवरात्रि का त्योहार


धूरी,पंजाब:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धूरी द्वारा परमपिता-परमात्मा के आशीर्वाद व कृपा से खरीदे गए नए पलाॅट में 87वीं महाशिवरात्रि का त्योहार  बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बरनाला से आए सेंटर इंचार्ज बी.के. ब्रिज दीदी जी और बी.के. सुदर्शन दीदी जी ने ‘कर्मों के फल’ के विषय पर बात करते हुए बताया कि कैसे एक छोटे से किये हुए अच्छे कर्म का बीज, लंबे समय तक मीठा फल देने वाला वृक्ष बन जाता है। उन्होंने बताया कि कैसे आज के समय हर एक मनुष्य तनाव ग्रस्त है क्योंकि “Mr JHA, यानी Jealously, Hate, Anger” व अन्य विकार हर एक मनुष्य में मौजूद हैं। इन विकारों पर जीत प्राप्त करने के लिए व एक खुशनुमा और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपना मन परमात्मा शिव के साथ जोड़ना अत्यंत जरुरी है। फिर दीदी जी ने परमपिता परमात्मा शिव का परिचय देते हुए संदेश दिया कि सब धर्मों के भगवान, परमपिता परमात्मा शिव इस धरती पर आ चुके हैं इसलिए परमात्मा को पहचान, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उनके साथ खुद को जोड़ लिया जाए। इस अवसर पर ब्रहमाकुमारीज़ धूरी की सेंटर इंचार्ज बी.के. मूर्ति दीदी जी, बी.के. सुनीता दीदी जी, बी.के. शीला बहन जी ब्रहमाकुमारीज़ सेंटर बरनाला से बी.के. पुष्प दीदी जी, बी.के. सोमा दीदी जी, डॉ. ए. आर. शर्मा जी (ऐम.डी. ऐ.पी. राईसीला मिल), अशोक शास्त्री जी, रिंकू चौधरी जी (ऐम.सी.), विकास शर्मा जी (ऐ.डी.ऐ.) , रामपाल आर्य जी (महामंत्री आर्य समाज), हरदीप सिंह जी (प्रधान गुरुद्वारा रामगढि़या साहिब), मनजीत सिंह बख्शी जी (रिटायर्ड डी.पी.आर.ओ.), मलकीत सिंह चांगली जी (चेयरमैन तरण संगम), विजय कुमार गुप्ता जी (साबका प्रधान व्यापार मंडल धूरी), नारेश कुमार गुप्ता जी, संदीप तायल जी (साबका नगर कौंसल प्रधान धूरी) व उनकी धर्मपत्नी (मौजूदा नगर कौंसल प्रधान धूरी), रणवीर भारद्वाज जी (रिटायर्ड आई.जी.), एडवोकेट जसवीर रत्न जी, पवन कुमार एडवोकेट जी (प्रधान रामबाग चेरिटेबल सोसाइटी), मुकेश कांसल जी, मीनाक्षी सक्सेना जी (प्रिंसिपल कैंब्रिज स्कूल) व अन्य आदरणीय हस्तियां भी मौजूद रहे  साथ-साथ ब्रहमाकुमारीज़ संस्था के द्वारा से देश-विदेश में की जाने वाली सेवाओं की सराहना की और सुनहरा भारत बनाने की प्रतिज्ञा की। सोनिया बहन के द्वारा मंच संचालन किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments