Homeराज्यपश्चिम बंगालकोलकाता : बी.के. बहनों ने माननीय राज्यपाल, पश्चिम बंगाल, श्री आर.एन. रवि...

कोलकाता : बी.के. बहनों ने माननीय राज्यपाल, पश्चिम बंगाल, श्री आर.एन. रवि जी को राखी बाँधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं

कोलकाता,पश्चिम बंगाल: बी.के. बहनों ने माननीय राज्यपाल, पश्चिम बंगाल, श्री आर.एन. रवि जी को राखी बाँधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बी.के. बहनों  बी.के. मुन्नी दीदी ,बी.के. अंजलि बहन,  बी.के. चन्द्रा बहन एवं बी.के. सुप्रिया बहन   ने माननीय राज्यपाल जी को ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर, कोलकाता पधारने का निमंत्रण दिया तथा अक्टूबर माह में शांतिवन में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट में भी सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

बी.के. माधुरी बहन, वरिष्ठ बहन, कोलकाता म्यूज़ियम एवं बी.के. रुमकी बहन ने माननीय श्री स्वपन दासगुप्ता जी, वित्त मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बाँधी। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही विभिन्न सेवाओं से अवगत कराया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।

बी.के. अंजलि बहन एवं बी.के. मुनीश भाई ने माननीय डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी, माननीय मंत्री-प्रभारी, लोक निर्माण विभाग  एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,  पश्चिम बंगाल सरकार ( (Minister of PWD and Public Health Engineering), को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बाँधकर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्हें ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं से अवगत कराया तथा ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर पधारने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया।

बी.के. चन्द्रा बहन एवं बी.के. सुप्रिया बहन ने माननीय श्री दिलीप घोष जी, मंत्री-प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ( Minister-in-Charge of Panchayats and Rural Development in West Bengal)  को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बाँधकर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के “शाश्वत योगिक खेती” प्रकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था किसानों को प्रशिक्षण देकर खेती में योग एवं सकारात्मक संकल्पों के प्रयोग का महत्व समझा रही है। इस आध्यात्मिक दृष्टिकोण को कृषि पद्धति के साथ जोड़ने से किसानों में सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

बी.के. सुप्रिया बहन एवं बी.के. मुनीश भाई ने Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) के माननीय CMD को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बाँधकर शुभकामनाएँ दीं। साथ ही श्री सुनील कुमार जी, Director (Personnel), GRSE को भी राखी बाँधी गई। इस अवसर पर भाई आई.एस. सिंह जी भी उपस्थित रहे।  ब्रह्माकुमारीज़ की विभिन्न सेवाओं एवं सामाजिक पहलों, विशेषकर Security Wing के अंतर्गत सुरक्षा बलों एवं कर्मियों के लिए आयोजित किए जा रहे राजयोग, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मूल्य-आधारित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की गई तथा उन्हें ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर पधारने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर माननीय CMD द्वारा बी.के. बहनों का स्मृति-चिह्न (Memento) भेंट कर सम्मान भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments