आइए जानते हैं मेथी सम्बंधी जानकारी…

0
218

सर्दियों का मौसम ऐसा होता है जिसमें बहुत सारे फल-सब्जियां आती हैं, इनका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। हरी सब्जियों का सेवन हमेशा सेहत के लिए अच्छा रहता है, लेकिन ताजी पत्तेदार सब्जियों को सुपर-हेल्दी माना जाता है।
कुछ लोग प्रोटीन का इंटेक बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। कुछ लोग फाइबर इंटेक बढ़ाने के लिए फूड या हरी सब्जियों का सेवन करते हैं।
ठंड में रेशेदार या पत्तेदार सब्जियों के रूप में सबसे अधिक पालक और मेथी का सेवन किया जाता है। इसकी सुगंध भोजन के स्वाद को बढ़ा देती है। इसके अलावा भी कई व्यंजनों में इसका प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मेथी शरीर में गर्मी पैदा करके बॉडी के तापमान को स्थिर रखने में मदद करती है, लेकिन इसे खाने के और भी कई फायदे हैं। इसलिए डॉक्टर्स इसे किसी ने किसी रूप में खाने की सलाह देते हैं।
क्रमेथीञ्ज शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है। इसे आमतौर पर हिंदी में क्रकसूरी मेथीञ्ज के नाम से जाना जाता है। यह कुछ देशों में अलग-अलग नामों से फेमस(प्रसिद्ध) है। इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है, इसलिए अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। कुछ घरों में इसे सुखाकर भी रख लेते हैं और जब यह बाज़ार में नहीं आती, उस समय इसे बनाते हैं। तो आइए अब मेथी के फायदों के बारे में भी जान लेते हैं…

न्यूट्रिशन से भरपूर
मेथी का सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके सेवन से शरीर को काफी सारे न्यूट्रिशन मिल जाते हैं। मेथी के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन और मिनरल्स भी काफी मात्रा में होते हैं। प्रति 100 ग्राम मेथी के पत्ते के निम्न न्यूट्रिशन होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, के, ए, फोलेट, आयरन आदि पाए जाते हैं।

डायबिटीज़ में फायदेमंद
मेथी की हीलिंग प्रॉपर्टीज कई मामलों में दालचीनी के समान हैं। इसके सेवन से डायबिटीज़ में काफी फायदा होता है। इसमें डायबिटीज़ विरोधी तत्व पाए जाते हैं, जोकि ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज़्म को कंट्रोल करने में योग्य होते हैं।
रिसर्चर्स के मुताबिक, मेथी ब्लड शुगर को कम करके टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा कम करती है। इसमें फेमस एंटी-डायबिटिकदवा, ग्लिबेंक्लेमाइड की तरह ही ब्लड शुगर होमियोस्टैसिस को बैलेंस करती है।

डाइजेशन अच्छा रखे
मेथी के पत्तों में मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज को कम करता है। इसके सेवन से नियमित मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। पेट फूलना और अपच के इलाज में मेथी को बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कब्ज से पीडि़त हैं तो दोपहर के भोजन में मेथी की सब्जी का सेवन करें, जिससे काफी जल्दी फायदा होगा।

स्किन के दाग दूर करे
मेथी का सेवन स्किन पर होने वाले निशान या दाग-धब्बों को कम करने में फायदेमंद रहता है। यदि आपके चेहरे पर दाग हैं तो मेथी के पत्तों का नैचुरल तरीके से प्रयोग करके इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
मेथी का जूस या इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। चाहें तो पानी की कुछ बूंदों के साथ मेथी के बीज का एक चम्मच पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बों में राहत मिलेगी।

बालों को बनाए लंबा और चमकदार
मेथी के सेवन से लंबे और चमकदार बाल मिलते हैं। इसका आप किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
इसके अलावा स्केल्प पर मेथी का पेस्ट लगाएं और 40 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार ऐसा करने से आपको बालों को लंबा और शाइनी करने में मदद मिलेगी।

हड्डियों के लिए फायदेमंद
मेथी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह बोन मेटाबॉलिज़्म के लिए काफी अच्छा होता है। बोन मेटाबॉलिज़्म एक निरंतर प्रक्रिया है, जहाँ नए उत्तक बनते हैं। हड्डी में चोट, फ्रैक्चर या खरोंच होने पर प्रोटीन ही इसे सही करने में मददगार होता है। और बोन डेंसिटी को बढ़ाता है। इसलिए मेथी का सेवन करने से हड्डियों को फायदा होता है।

मेथी के पत्ते खाने की मात्रा
एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 300-400ग्राम(रॉ) मेथी खा सकता है,क्योंकि पकने के बाद इसका वजन काफी कम हो जाता है।

मेथी खाने के साइड-इफेक्ट्स…

मेथी खाने के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए उन पर भी नज़र डालें…

मेथी के अधिक सेवन से दस्त संबंधी शिकायत आ सकती है।
इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने पर कुछ लोगों को ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को इसे खाने से एलर्जी हो सकती है। जैसे, चेहरे पर सूजन, गले में दर्द आदि।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें