काले अंगूर खायें और बेमिसाल फायदे पाएं…

0
19

अंगूर में हरे रंग के अंगूर का सेवन लोग अधिक करते हैं, लेकिन सेहत लाभ जिस अंगूर को खाने से अधिक होता है, वह है काला अंगूर। जी हाँ, काले अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। हरे और लाल अंगूर की तुलना में काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। तो चलिए जानते हैं कि काले अंगूर के सेवन से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

काले अंगूर में पोषक तत्व
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है ब्लैक ग्रेप्स, इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी और के, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट आदि होते हैं। पानी की मात्रा लगभग 82 प्रतिशत होती है। ऐसे में इसमें नैचुरल शुगर हाई होने के बावजूद भी ये कैलोरी में काफी कम होता है। अंगूर खट्टे और मीठे होते हैं लेकिन लो कैलोरी और फैट फ्री होते हैं।

इम्युनिटी को करे मजबूत
चूंकि, इस फल में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है, इम्युनिटी बूस्ट होने से आप कई तरह के रोगों और इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं।

आँखें रहेंगी हेल्दी
यदि आप काले अंगूर का सेवन करते हैं तो आपकी आँखों की सेहत भी अच्छी रहेगी। कम उम्र में नज़र दोष की समस्या से ग्रस्त नहीं होंगे। इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व आँखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल में एंटी ऑक्सीडेटिव, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मोतियाबिंद, कमज़ोर आँखों की रोशनी जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं।
पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है
ये फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं, जो पाचन क्रिया के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनसे कब्ज की समस्या कम होती है और अपच की परेशानी भी नहीं होती।

त्वचा को स्वस्थ बनाए
काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, काले अंगूर झुर्रियां हटाते हैं और त्वचा को बूढ़ा दिखने से रोकते हैं। इसे लगातार खाने से त्वचा जवां और निखरी हुई लगती है। इनमें मौजूद विटामिन सी स्किन सेल्स में जान भर देता है।

हाइड्रेट करता है
काले अंगूरों में पानी की मात्रा काफी अच्छी होती है। जिससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

हड्डियां बनाए मजबूत
काले अंगूर हड्डियों को मजबूत करने में भी काफी सहायक होते हैं। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल नामक केमिकल हड्डियों के लिए गुणकारी होता है, जो बोन डेंसिटी बढ़ाने में सहायक होता है। साथ ही काले अंगूर में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम भी होता है। ऐसे में नियमित रूप से काले अंगूर खाने से हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

दिमाग को रखे स्वस्थ
काले अंगूरों को नियमित रूप से खाने से एकाग्रता और याद्दाश्त बढ़ती है। दिमागी गतिविधियां सुधरती हैं। अंगूर माइग्रेन जैसी बीमारी भी ठीक कर सकता है।

वजन कम करने में फायदेमंद
अगर नियम से काले अंगूर खाएंगे तो ये वजन घटाने में भी मदद करेंगे। इनमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं वो शरीर से गैरज़रूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इस तरह वजन कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद
बालों की समस्या को भी छूमंतर कर सकते हैं काले अंगूर। रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई अपना असर दिखाता है। सिर की खाल तक खून का बहाव सुधरता है तो बाल भी घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें