मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजबलपुर : 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव - एक शाम शिव...

जबलपुर : 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव – एक शाम शिव के नाम पर आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन

जबलपुर ,मध्य प्रदेश : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य शिव शक्ति भवन राँझी में किया गया। जिसमें संस्कारधानी के कई गणमान्य उपस्थित रहे जिसमेंश्री श्री 108 महंत स्वामी रामानंदपुरी महाराज (शक्ति पीठ साईं मंदिर ), भ्राता देवराज चौधरी (एडवोकेट ), भ्राता दामोदर सोनी (पार्षद ), भ्राता विनोद कुमार मिश्रा (प्रिंसिपल हा. से. स्कूल खमरिया ), बहन डॉ. रीताभंडारी (प्रिंसिपल शासकीय कॉलेज खमरिया सिविल लाइन),  भ्राता दशरथ पटैल (नगर महामंत्री ), बहन संतोषी ठाकुर (पार्षद ), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जबलपुर सेवा केंद्र प्रभारी भावना दीदी जी के अपने वक्तव्य में कहा की हमें अपनी आत्मिक उन्न्नति के लिए स्वयं ही समय को निकलना होगा। राजयोग ही संसार की एक मात्र विधा है जो हमें संसार की विकृतियों से हमें बचा सकती है।स्वामी रामानंद पुरी जी ने कहा ये संस्था एक मिशन है जो समुचे विश्व में एक शुद्ध सस्कारों का प्रचार कर रही है। बहन संतोषी ठाकुर ने कहा इस स्थान पर हमको इक दिव्य शक्ति का अनुभव होता है।डॉ रीता भंडारी जी ने कहा आज सभी को आवश्यकता है हमें एक ऐसे स्थान ने जोड़कर स्वयं को सशक्त बनाने की।   भ्राता भगवान भाई ने मंच का कुशल संचालन किया। भ्राता संतोष चक्रवर्ती ने संस्था का परिचय दिया।आदरणीय ब्रह्माकुमारी गीता दीदी जी ने सभी का आभार वयक्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments