मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरझोझूकलां : महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका ही...

झोझूकलां : महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका ही सिर्फ नहीं निभातीं, बल्कि एक सशक्त समाज और उन्नत देश भी बनाती हैं

झोझूकलां (हरियाणा): महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका ही सिर्फ नहीं निभातीं, बल्कि एक सशक्त समाज और उन्नत देश भी बनाती हैं महिलाओं के बिना विकसित तथा समृद्ध समाज, सशक्त समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां शाखा के तत्वावधान में सेठ किशनलाल वाले मंदिर में आयोजित खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषय पर बतौर मुख्य अतिथि पधारी हरियाणा के महिला विकास निगम की चेयरमैन दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने व्यक्त किए।  उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था माताओं बहनों द्वारा संचालित है जिनके द्वारा चरित्रशील, विवेकशील समाज बनाने की नई दिशा दी जा रही है यह बड़े गौरव की बात है।  कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पधारी बतौर मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने कहा की महिला नैतिकता और चारित्रिक मूल्यों से संपन्न होनी चाहिए जो हमें अध्यात्मिकता सिखाती है। क्योंकि महिला परिवार व समाज की धूरी है वसुधैव कुटुंबकम का नारा महिला ही मजबूत कर सकती है अपने परिवार बच्चों को सुसंस्कारित बना सकती है।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने की आवश्यकता है शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। पुरुषों की सफलता के पीछे भी महिलाएं होती हैं। ब्रह्माकुमारी कविता ने कहा कि अगर हर परिवार एक आदर्श परिवार बन जाए तो समाज का स्वरूप अपने आप बदल जाएगा आज समय की आवश्यकता अच्छा इंसान बनाने की है उन्होंने भौतिक सुख सुविधाओं के साथ जीवन में प्रेम सुख-शांति, आनंद, पवित्रता की अति आवश्यकता है जो अध्यात्मिकता से ही संभव है। क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को दिव्यता से भरपूर करें क्योंकि आज के बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। आर्थिक और भौतिक प्रकृति के साथ आंतरिक शांति की अति आवश्यकता जो आध्यात्मिकता से ही मिल सकती है।  कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन बबीता फोगाट, ब्रह्माकुमारी कविता बहन, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, जिला पार्षद निशा रानी,पंचायत समिति सदस्य कविता झोझूकलां, मोनिका जावा,  ग्रामीण विकास मंडल महिला प्रेरक सविता सोनी, रामलवास सरपंच संजू फोगाट, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  कुमारी साक्षी, दीक्षा, प्रमिला ने स्वागत नृत्य व यह भारत की बेटियां गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments