मुख पृष्ठसमाचारहुसैन दीदी के नाशिक के विविध संस्था में कार्यक्रम हुए

हुसैन दीदी के नाशिक के विविध संस्था में कार्यक्रम हुए

नाशिक,महाराष्ट्र:  नाशिक का जानामाना  न्यूज चानल इंडिया दर्पण ने हुसैन दिदिजी का साक्षात्कार लिया| इसमे विभिन्न विषयो पर चर्चा कि गई |  इंडिया दर्पण के संपादक गौतम जैन ने स्वागत किया | कार्यक्रम मी विशेष रूप से ब्रह्मा कुमारी पूनम दीदी एवं ब्रह्मा कुमार डॉ. पवन हिंगणे भी उपस्थित थे | 
सातपूर –  शिक्षा ग्रहण करते समय अपना उद्देश स्पष्ट होना जरुरी है | लक्ष्य नही होगा तो  दिशाहीन नांव की तरह जीवन दिशाहीन हो सकता है |  इसलिए छात्रो ने कडी मेहनत के साथ उच्च लक्ष रख पढाई पढ़नी चाहिए | पढाई के साथ राजयोग का अभ्यास वा मेडिटेशन करने से एकाग्रता आती है जिससे आदर्श जीवन बनता है | उक्त वक्तव्य ब्रह्माकुमारी हुसैन ने  नाशिक जनता विद्यालय में किया | नाशिक के सातपुर स्थित जनता विद्यालय में छात्राओ के लिए कार्यक्रम रखा गया | जिस में ब्रह्माकुमारी हुसैन ने मुख्या वक्तव्य रखा | कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी पूनम दीदी, ब्रह्मा कुमार राजन भाई तथा टीचिंग स्टाफ मुख्या रूप से उपस्थित थे|  अपने वक्तव्य में  पूनम दीदी कहा की हमें सफलता पाने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत नहीं, जिस प्रकार से हम अपने मोबाईल को चार्जिंग में लगते है स्विच ऑन करतेही मोबाईल चार्ज होने लगता है वैसे ही हमें भी एक परमात्मा से अपने बुद्धि का सम्बन्ध प्रस्थापित करके स्मृति का स्विच ओंन करना है | इससे हम आत्मा खुद ब खुद चार्ज हो जाएगी| पूनम दिदिने निवेदन किया अच्छे संस्कारो के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था का पीस ऑफ  माइंड चंनल जरुर देखे | प्राचार्य देविदास उशिरे  ने प्रास्ताविक एवं स्वागत करते हुए कहा दिल्ली से यमुना नदी गोदावरी वासियों की ज्ञान  प्यास भुजाने अवतरित हुई है जिसका हमें खूब लाभ लेना है| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र तथा स्टाफ उपस्थित थे| 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments