HomeWingsMedical Wingअंबिकापुर: गुप्ता समाज महासभा में राजयोगिनी विद्या दीदी ने दिया प्रेम, सकारात्मकता...

अंबिकापुर: गुप्ता समाज महासभा में राजयोगिनी विद्या दीदी ने दिया प्रेम, सकारात्मकता और नशामुक्ति का संदेश

अंबिकापुर,छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग के मद्धेशिया हलवाई गुप्ता समाज द्वारा कुलदेवता भगवान गणिनाथ मंदिर, केनापारा में गुप्ता समाज महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्या दीदी ने समाज एवं परिवार को सशक्त बनाने के लिए आंतरिक विकास, आपसी प्रेम, सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम मानव का निजी स्वभाव है, लेकिन व्यक्ति दूसरों से सच्चा प्रेम तभी कर सकता है, जब वह स्वयं से प्रेम करना सी
उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी विकास की ओर तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आंतरिक विकास और आत्मिक शक्ति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहा है। इसके कारण परिवार और समाज में तनाव, क्रोध, आपसी मतभेद, पारिवारिक दूरियां तथा अंधविश्वास जैसी अनेक समस्याएं बढ़ रही हैं।
विद्या दीदी ने कहा कि समाज और परिवार को सबसे अधिक कमजोर करने वाली बुराइयों में नशा एक गंभीर समस्या है। नशे को उन्होंने परिवार को भीतर से खोखला करने वाला राक्षस बताते हुए कहा कि जब कोई एक व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसका प्रभाव केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार में आर्थिक परेशानी, शारीरिक बीमारियां, तनाव, लड़ाई-झगड़े और आपसी संबंधों में दूरी जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते अत्यधिक उपयोग पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग एक ही घर में और एक-दूसरे के सामने रहते हुए भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और आत्मीयता कम होती जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मोबाइल का सदुपयोग करें और परिवार के साथ समय बिताते हुए आपसी प्रेम एवं संवाद को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि समाज को इन समस्याओं से मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाना, एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान रखना तथा स्वयं में आध्यात्मिक एवं आंतरिक शक्ति का विकास करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने उपस्थित समाजजनों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराई तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त परिवार और समाज के निर्माण का आह्वान किया।
महासभा में कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश कुमार गुप्ता, समाज के जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री राजन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री हरीश जी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के मद्धेशिया हलवाई गुप्ता समाज द्वारा कुलदेवता भगवान गणिनाथ मंदिर, केनापारा में गुप्ता समाज महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्या दीदी ने समाज एवं परिवार को सशक्त बनाने के लिए आंतरिक विकास, आपसी प्रेम, सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम मानव का निजी स्वभाव है, लेकिन व्यक्ति दूसरों से सच्चा प्रेम तभी कर सकता है, जब वह स्वयं से प्रेम करना सीखे।
उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी विकास की ओर तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आंतरिक विकास और आत्मिक शक्ति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहा है। इसके कारण परिवार और समाज में तनाव, क्रोध, आपसी मतभेद, पारिवारिक दूरियां तथा अंधविश्वास जैसी अनेक समस्याएं बढ़ रही हैं।
विद्या दीदी ने कहा कि समाज और परिवार को सबसे अधिक कमजोर करने वाली बुराइयों में नशा एक गंभीर समस्या है। नशे को उन्होंने परिवार को भीतर से खोखला करने वाला राक्षस बताते हुए कहा कि जब कोई एक व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसका प्रभाव केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार में आर्थिक परेशानी, शारीरिक बीमारियां, तनाव, लड़ाई-झगड़े और आपसी संबंधों में दूरी जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते अत्यधिक उपयोग पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग एक ही घर में और एक-दूसरे के सामने रहते हुए भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और आत्मीयता कम होती जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मोबाइल का सदुपयोग करें और परिवार के साथ समय बिताते हुए आपसी प्रेम एवं संवाद को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि समाज को इन समस्याओं से मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाना, एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान रखना तथा स्वयं में आध्यात्मिक एवं आंतरिक शक्ति का विकास करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने उपस्थित समाजजनों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराई तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त परिवार और समाज के निर्माण का आह्वान किया।
महासभा में कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश कुमार गुप्ता, समाज के जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री राजन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री हरीश जी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय