समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना अभियान का हुआ शुभारंभ

0
227

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री माननीय प्रतिमा भौमिक, डॉ.रोजर गोपाल, उच्चायुक्त त्रिनिदाद और टोबैगो,संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी, ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग के संयोजक बीके प्रेम, बीके आशा एवं अन्य।

समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना अभियान का हुआ आगाज़

– भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने किया अभियान का शुभारंभ

फैक्ट फाइल-
3000 लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद
देशभर में चलाया जाएगा अभियान
4 महीने तक चलेगा अभियान
अभियान का उद्देश्य – स्वर्णिम भारत बनाने के लिए समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना

भोरा कलां,ओआरसी (गुरुग्राम),हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना अभियान का भव्य आगाज हुआ। रविवार को दादी प्रकाशमणि ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री माननीय प्रतिमा भौमिक, डॉ.रोजर गोपाल, उच्चायुक्त त्रिनिदाद और टोबैगो, संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी एवं ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके प्रेम ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। कलश एवं झंडों के साथ भी अभियान की शुरुआत की गई।

– इंसान को इंसान बनाने की फैक्ट्री है – ब्रह्माकुमारीज़
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ इंसान को इंसान बनाने की फैक्ट्री है। जब भी मैं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था में आती हूँ तो आंतरिक शांति का अनुभव करती हूँ। संस्था में माताओं और बहनों की सबसे अधिक संख्या है क्योंकि मातृशक्ति ही समाज में परिवर्तन ला सकती हैं।
– ब्रह्माकुमारीज़ के साथ मिलकर सरकार चलाना चाहती है – नशामुक्ति अभियान
माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ब्रह्माकुमारीज़ के साथ मिलकर नशामुक्ति अभियान चलाना चाहती है। सरकार बिना जन भागीदारी के कोई भी कार्य नहीं कर सकती। ब्रह्माकुमारी बहनें काफी समय से नशामुक्ति अभियान के द्वारा अनेक युवाओं का जीवन बदल रहीं हैं।
– आध्यात्मिक शक्ति से ही बनेगा भारत विश्व गुरु
माननीय प्रतिमा भौमिक ने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति के बल से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। दुनिया के सारे सुख, परमात्म सुख के सामने तुच्छ हैं। सारे विश्व में परमानन्द आनंद प्राप्त करने का ब्रह्माकुमारीज़ ही केवल एक मात्र स्थान है।

डॉ.रोजर गोपाल, उच्चायुक्त त्रिनिदाद एवं टोबैको ने कहा कि मुझे हिंदी नहीं आती है लेकिन दिल से मैं भारतीय हूँ। जीवन का स्तर विचारों के स्तर पर निर्भर करता है। जरूरत है तो स्वयं को जानने की क्योंकि शांति का असली स्रोत हमारे ही भीतर है। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि त्रिनिदाद और टोबैगो में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था है।

– ब्रह्माकुमारी बहनें ईश्वरीय माध्यम बन कर रहीं हैं समाज परिवर्तन
संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन ने कहा कि आध्यात्मिकता के समावेश से ही समाज सुधार संभव है। गरीबी का मूल कारण भी वास्तव में चरित्र की गरीबी है। परमात्मा ने हमें यही संदेश दिया कि दिव्य गुणों को अपनाने से ही ये समाज सुखी और शांत होगा। उसके लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण की आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारी बहनें ईश्वरीय माध्यम बनकर ही समाज सुधार का कार्य कर रहीं हैं।

– जो कर्म मैं करूँगा, मुझे देख और करेंगे
ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि समाज परिवर्तन से पहले स्वयं का परिवर्तन जरूरी है। ब्रह्माकुमारीज़ का पहला सिद्धांत ही है कि जो कर्म मैं करूँगा, मुझे देख और करेंगे। समाज सेवा का मूलमंत्र समाज सुधार है। आज वैचारिक दृष्टिकोण में परिवर्तन की अति आवश्यकता है। जो सकारात्मक चिंतन से ही संभव हो सकता है।

– समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके प्रेम ने अभियान का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को पुनः स्वर्णिम युग की ओर ले जाने के लिए समाज को जागृत करना है। अभियान 4 महीने तक पूरे देश में गाँव-गाँव से होते हुए शहरों तक पहुँचेगा।

– रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल ने अभियान के प्रति अपनी शुभ कामनाएं व्यक्त की। मनोस्थिति के परिवर्तन से ही परिवर्तन होता है। जो ईश्वरीय प्रेरणा से ही संभव हो सकता है।

– आल जोन टाइम्स न्यूज़ पेपर के मुख्य संपादक आशीष जैन भी अभियान के प्रति शुभ कामनाएं व्यक्त की।

– कार्यक्रम में मोटिवेशन स्पीकर बीके शिवानी ने सबको संबोधित कर, आध्यात्मिक मूल्यों की गहरी जानकारी दी।

– कोरोना महामारी के समय समाज सेवा के कार्य में समर्पित कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

– कार्यक्रम में समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए 3000 से भी अधिक लोगों ने शिरकत की।

– कार्यक्रम का संचालन बीके वंदना एवं बीके हुसैन ने किया। 

झलकियां–
– कार्यक्रम के दौरान मुम्बई से पार्श्व गायक हरीश मोयल ने – हम तो सदा महफूज हुए.. और  जब तुमसे मन जुड़ जाता है…. गीतों से  बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
– गुरुग्राम से बीके मुकेश ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
– पश्चिम विहार, दिल्ली के कलाकारों ने नृत्य एवं लघु नाटिका के द्वारा सबका मनोरंजन किया।
– सभी अतिथियों का स्वागत पौधे भेंटकर किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें