नौगांव, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में पत्रकार बंधुओ का ब्रह्माकुमारी सेंटर पर आगमन हुआ।
नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी ने पत्रकार बंधुओ को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य सुनाते हुए कहा कि स्वयं स्वयं का रक्षक बनना है जब हम अपनी कमी कमजोरी अवगुणो का त्याग करेंगे तभी हम स्वयं के रक्षक बन सकते हैं। सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाया एवं परमात्मा का पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरीय वरदान एवं ईश्वरीय प्रसाद दिया गया। सभी ने संकल्प लिया कि हम सात दिन का मेडिटेशन कोर्स अवश्य करेंगे। कार्यक्रम में शंकर साहू जी दैनिक वीर दृष्टि पेपर, भूपेंद्र अहिरवार जी दैनिक शिल्पलोक पेपर, रविंद्र सिंह अनादि टीवी चैनल, रंजीत वाल्मीकि जी दैनिक हम पांच, उमेश भगत जी राघव भास्कर न्यूज़पेपर, भोले पटेरिया जी स्वदेश न्यूज़ चैनल, आदरणीय नंदा बहन जी, बीके अरविंद भाई उपस्थित रहे।



