“हम होंगे कामयाब” – चार दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर

0
258

इंदौर-बिजलपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मुख्य सेवाकेंद्र प्रेमनगर के उप सेवाकेंद्र इंदौर बिजलपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 थीम दया एवं करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण का उद्घाटन कार्यक्रम एवं “हम होंगे कामयाब” – चार दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर दिनांक 21 मई से 24 मई 2022 का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चो ने भाग लिया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे –

  1. भ्राता नारायण पटेल (नगर उपाध्यक्ष , भा.ज. पा. इंदौर)
  2. भ्राता राधेश्याम बागवाला (राष्ट्रीय अध्यक्ष,म.प्र. खाती समाज)
  3. भ्राता बद्री चौधरी (मेनेजर , इंदौर सहकारी बैंक, शाखा बिजलपुर)
  4. भ्राता विजय उधानी (सीनियर सी.ऐ.एवं प्रोजेक्ट मेनेजर , इनफ़ोसिस पुणे)
  5. ब्र.कु. शशी दीदी (जोनल कोऑर्डिनेटर, एजुकेशन विंग एवं प्रभारी इंदौर प्रेमनगर मुख्य सेवाकेंद्र )
  6. ब्र.कु. यश्वनी दीदी ( प्रभारी,इंदौर बिजलपुर उप सेवाकेंद्र)
  7. ब्र.कु.शारदा दीदी (प्रभारी, बैराठी कॉलोनी)

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, ब्र.कु. मनीषा बहन एवं कु. रेखा चावड़ा ने अतिथियों का स्वागत बेज, पट्टे एवं पुष्प्गुछो से किया|

ततपश्चात प्रेमनगर मुख्य सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र.कु. शशी दीदीजी ने अपने वक्तव्य में कहा की समाज की जो आज परिस्थितियां देख रहे है, मानवता जिस दौर से गुजर रही है, हम सभी ये अवश्य महसूस करते है की आज के समय में दया एवं करुणा जैसे वेल्यूज की कितनी ज्यादा आवश्यकता है | इन्ही वेल्यूज को प्रोमोट करते हुए हमें मानवता का कल्याण करना है एवं समाज को अपनी इस दुनिया को हमें और बेहतर बनाना है|

आगे दीदीजी ने बताया कि ये वेल्यूज हमारे अंदर की नकारात्मक फिलिंग को निकाल कर सकारात्मक सोच जागृत करते है, जिससे अंदर का भय, अहं आदि ख़त्म होते है और व्यक्ति अपनी लाइफ में हिम्मत व उमंग-उत्साह को महसूस करता है | दीदीजी ने अपनी दिनचर्या में राजयोग मेडिटेशन को अपनाने के लिए बच्चो को प्रेरित किया | राजयोग से हमारा जीवन तनावमुक्त व आनंदमय बनता जाता है |

अतः आध्यात्मिक रूप से मानव अगर सशक्त होता है तो किसी भी प्रकार की चुनौतीयो के उपर सहज विजय प्राप्त कर लेता है | और संतुलित जीवन जीते हुए आगे बढता जाता है |   

भाजपा इंदौर नगर उपाध्यक्ष भ्राता नारायण पटेल जी ने बच्चो को कहा की इस शिविर के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व बना कर जाए | उन्होंने दया एवं करुणा गुण पर समझाते हुए कहा की यह मानव का मूल एवं अति आवश्यक गुण है अतः हम सभी मानव मात्र की निःस्वार्थ सहयता करे| हमारी भारतीय संस्कृति एवं देशवाशियों में ही दया का गुण हजारो वर्षो से है |

राष्ट्रीय खाती समाज अध्यक्ष माननीय राधेश्याम बागवाला ने संस्था एवं बच्चो को इस शिविर की शुभकामनाये दी |

ब्र.कु.यश्वनी दीदी ने बच्चो को आत्मविश्वास में वृद्धि विषय पर बताया की आत्मविश्वास वह उर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाली हर कठिनाई से मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को बल देता है| जिसके पास आत्मविश्वास का बल है वह पराजय के क्षणों में भी विजयी है | जीवन में आत्मविश्वास उतना ही आवश्यक है जितना जीवन में मनुष्य के लिए पानी |

ब्र. कु. मनीषा बहन ने बच्चो को परीक्षा के भय से मुक्ति विषय पर बताया की परीक्षा के पहले टाइम टेबल बनाना अति आवश्यक है – जैसे किस कार्य को कब करना है और कितना समय देना है| पुरे आत्मविश्वास से पढाई करना है एवं हर विषय के लिए 20 -20 मिनट फिक्स करना है| साथ ही पर्याप्त नींद लेना है जल्दी सोकर जल्दी उठाना चाहिए |

ब्र. कु. शारदा दीदी ने स्वामी विवेकानंद का उदहारण देते हुए कहा की मस्तिष्क की शक्तिया सूर्य की किरणों के समान है, जब वह केन्द्रित होती हे तो चमक उठती है | एवं एकाग्रता को बढ़ने क लिए टिप्स दिए हमे हमेशा पॉजिटिव रहना होगा, शांत चित एवं सत्यवादी बनना होगा |

कार्यक्रम का संचालन भ्राता विजय उधानी ने किया एवं भ्राता विजय ने बच्चो को खेल खेल में योग और  विज्ञान के प्रयोग पर समझाया | अंत भ्राता लालचंद वलेचा जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया |   

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें