कामठी: प्रकृती की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है – ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

0
217

कामठी,महाराष्ट्र: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर्य विश्वविद्यालय शाखा रनाला में  विश्व पर्यावरण दिन बडे ही हर्षोल्लास  के साथ  मनाया गया | पौधे देकर  अतिथियों  का स्वागत किया, संकल्प बद्ध होने के लिए दीपप्रज्वलित किया| कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता  के रूप मे मार्गदर्शन करते हुए राजयोगिनी  ब्रह्माकुमारी प्रेमलता  दीदी ने प्रकृती की सुरक्षा करना  ही अपना करम परम कर्तव्य कहा कि  जैसे हम अपने घर और  परिवार की रक्षा और सुरक्षा करते है वैसे ही हमे पौधे लगाने, उनका संरक्षण करना है जरूरत  से ज्यादा संसाधनों का प्रयोग नही करना है क्योंकि  संसाधनो के निर्माण मे भी ऊर्जा का प्रयोग होता है और ऊर्जा  तयार होने मे प्रदूषण तो जरूर होता है| पर्यावरण को प्रदूषित होने  से बचाने के लिए हमे सजग रहना है विशेष मौके  पर पौधे लगाने है, सार्वजनिक स्थानो पर कूड़ा कचरा नही फेकना है, अपना परिसर स्वच्छ रखना है, जैविक खेती को अपनाना है और जल जन अभियान के अंतर्गत पाणी को बचाना, पाणी का सही संवर्धन करना, उसका व्यवस्थित उपयोग करना भी हमारे जिम्मेदारी है क्योंकि  जलस्तर बहुत कम होते जा रहा है इसलिये बेस्ट हो रहे  पानी को हमे बचाना है जैसे की हर घर में RO का पानी शुद्ध बनाने के लिए बहुत पाणी बेस्ट होता है उसे बचाकर बाग बगीचे मे देना, आँगन साफ करने इस प्रकार से उसका उपयोग कर सकते है ऐसे छोटे छोटे टिप्स बता कर आदरणीय दीदीजी ने पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सभी को प्रतिज्ञा भी करवाई|
कामठी पंचायत समिती की सभापती दीक्षाताई चनकापुरे ने अपने  शासकीय कार्यक्रम के सामाजिक वनीकरण के तथा पर्यावरण को बॅलन्स करने के लिए अनेक योजनाओं की जानकारी दी|  जिस कारण हम मानव जीवन और पर्यावरण को एक सूत्र में ला सकते है मानव जीवन सुखदायी बना सकते|
जीवन तरंग बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष मा. उमेश भाऊ मस्के ने पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे छोटे प्रयोग बता कर अपनी शुभकामनाये दी|
माजी उपसभापती सौ विमलताई साबळे ने झाडे लावा झाडे जगवा का सबको मूलमंत्र दिया|
विश्व पर्यावरण दिन पर प्रकृती वंदना का ब्रह्माकुमारी चंद्रकला बहन ने  गीत प्रस्तुत किया | कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ब्र कु वंदना दीदी ने किया|
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरिहर गायधने, सुनिल भालकर, घनश्याम चकोले , शेषराव अढ़ाऊ, सौरभ डोनेकर आदि ने  सहयोग दिया |
इस  प्रसंग पर सेवा केंद्र के परिसर मे ही वृक्षारोपण किया गया और सभी ने पर्यावरण को शुद्धध बनाने के लिए संकल्प  लिया|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें