Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून: विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज, देहरादून द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम

देहरादून: विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज, देहरादून द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम

देहरादून,उत्तराखंड: विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज, देहरादून द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भ्राता भगवत प्रसाद मकवाना जी (केंद्रीय राज्य मंत्री) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | 

कार्यक्रम में उन्होंने विश्वकर्मा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा,श्रम, कर्म और सम्मान को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति के कर्म द्वारा राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सम्मान सेवा और सामाजिक उत्थान इससे भी राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है उन्होंने जो भी हुनरमंद इस कार्यक्रम में पधारे थे उनका दिल से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मन्जू दीदी ने  विश्वकर्मा जी के चरित्र एवं उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि  विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन और श्रेष्ठ कर्म का प्रतीक माना जाता है। उनके चरित्र से हमें अपने जीवन में सकारात्मक सोच, कुशलता, ईमानदारी और रचनात्मकता को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को लगभग तीन मिनट का मेडिटेशन भी कराया। शांत वातावरण में सभी ने एकाग्र होकर ध्यान किया। मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत करने, सकारात्मक विचारों को आत्मसात करने तथा स्वयं के भीतर शांति और शक्ति का अनुभव करने का अभ्यास कराया गया।

मंजू दीदी ने कहा कि कुछ मिनट का नियमित ध्यान व्यक्ति को मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक मेडिटेशन के इस अनुभव को सराहा।

इस अवसर पर लेबर सचिव भ्राता ज्योतिर्मय त्रिपाठी जी, HOD डॉक्टर सुशील शर्मा जी, बी के सुशील भाई ने भी विचार व्यक्त किये | इस कार्यक्रम में 100 से अधिक हुनरमंदो ने भाग लिया |

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय