मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसठाणे : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में इनकम टैक्स कार्यालय...

ठाणे : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में इनकम टैक्स कार्यालय ठाणे में अधिकारियों के लिए कार्यक्रम

ठाणे,महाराष्ट्र। शिवाजी नगर थाने सेवाकेंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में इनकम टैक्स कार्यालय ठाणे में अधिकारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे उन्होंने ब्रह्मकुमारिस को निमंत्रण दिया था।
कार्यक्रम में भ्राता सुनील कुमार जी प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स कार्यालय थाने ने बाई सरला बहन और डॉक्टर चिराग का स्वागत किया। योग दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कुछ वर्षों से लगातार योग दिवस हम मना रहे है। लोगो में जागृति आई है। लेकिन मेडिटेशन भी योगा का पार्ट है, इसे समझने और सीखने की आवश्यकता है।
तत्पश्चात सेवाकेंद्र प्रभारी बी के सरला बहन ने मेडिटेशन के बारे में जानकारी दी तथा प्रैक्टिकल मेडिटेशन करवाया।
उसके बाद डॉक्टर बी के चिराग भाई ने फिजिकल एक्सरसाइज तथा प्राणायाम करवाया।कार्यक्रम के अंत में मेहमानों को ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments