मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसझांडे: विश्व शांति सदन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

झांडे: विश्व शांति सदन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

झांडे,पंजाब: बी के राजू भाई, उपाध्यक्ष और बी के सुमंत भाई, मुख्यालय समन्यवयक, कृषि और ग्रामीण विकास प्रभाग, माउंट आबू से और बी के राजेंद्र भाई पलवल, हरयाणा से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | समारोह में  500 से अधिक बी के भाई बहनों के अलावा शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं | चार युवा कुमारियों और भाई शत्रुघ्न बंसल और सर्वर सिंह ने सभा को योगासन और शरीरक व्यायाम करवाए |बी के राजू भाई ने दिवस की शुभकामनायें दीं और सभी को शरीर के व्यायाम के साथ साथ मन के व्यायाम की सलाह भी दी | उन्होंने कहा कि अगर हमारा मन शांत नहीं होगा तो हमारा तन भी शक्तिशाली नहीं होगा | एकाग्र मन के लिए मन और बुद्धि एक समान होनी चाहिए | आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपनी दिनचर्या से अपनी कमज़ोरियों को दूर करने की उन्होंने सलाह दी | बी के सुमंत ने योग और राजयोग के बीच अंतर समझाया और सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी | ब्रह्माकुमारी लुधियाना सब जोन की प्रभारी बी के बहन सरस्वती ने शांतिपूर्ण जीवन जीने का तरीका बताया और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को धन्यवाद दिया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments