शोभागपुरा,राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमे उदयपुर मोती मगरी स्कीम सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के रीटा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह सेवाकेंद्र सभी को परमात्मा अनुभूति कराने का स्थान बनेगा। आज के तनाव ग्रस्त वातावरण में यह स्थान सभी को आत्मिक शान्ति की अनुभूति कराएगा। शोभागपुरा सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के रीमा,बी.के शान्ति,बी.के रत्ना,बी.के रश्मि सहित अन्य बी.के भाई बहने भी उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गीतांजलि हॉस्पिटल के डॉ. कमल किशोर बिश्नोई(जनरल सर्जन),डॉ. ममता बिश्नोई,डॉ. शब्दिका(गायनाकॉलजिस्ट)डॉ. डिंपी बिश्नोई एवं डॉ. गणेश गुप्ता ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।
शोभागपुरा: ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया
RELATED ARTICLES




