मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जी और सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम जी ने ब्रह्माकुमारीज के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन 

0
268

मुंबई,महाराष्ट्र।

जाने माने  बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जी और सुप्रसिद्ध गायक / संगीतकार पद्मश्री सोनू निगम जी ने ब्रह्मा कुमारीज (योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन) के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन 

रक्षाबंधन का पावन त्यौहार नजदीक आ रहा है, ब्रह्माकुमारीज़, योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन द्वारा विभिन्न सार्वजनिक संस्थान जैसे बी.एम.सी कार्यालय, पुलिस स्टेशन बैंक, स्कूल, कॉलेज आदि में राखी का रक्षा सूत्र बांधकर यह त्योहार मनाया गया। फिल्म जगत के अनेक लोकप्रिय हस्तियों के साथ भी रक्षाबंधन मनाया गया |

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी – ब्रह्माकुमारीज, मुंबई- घाटकोपर सबजोन की अतिरिक्त निर्देशिका ने लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता/निर्माता, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है, ऐसे सदाबहार कलाकार अनिल कपूर जी को पवित्र राखी बांधी और उनके साथ अनेक प्रेरणाएं साझा की।  सर्वशक्तिमान परमात्मा से आशीर्वाद स्वरुप दिव्य राखी पाकर  उन्होंने स्वयं को धन्य महसूस किया | 

प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार पद्मश्री सोनू निगम जी को भी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी ने परमात्म रक्षा का प्रतिक राखी बाँधी  कुछ दिन पहले अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले सोनू निगम जी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सोनू निगम जी यह सन्मान प्राप्त करके अभिभूत हुए और ब्रह्माकुमारी बहनों को धन्यवाद दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें