मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरगया : एपी कॉलोनी सेवा केंद्र पर दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति दिवस पर...

गया : एपी कॉलोनी सेवा केंद्र पर दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

गया बिहार। दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी डॉ संजय वर्मा इंजीनियर सुधीर सिंह ,  केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके सुनीता दीदी प्रतिमा बहन के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस मौके पर सुनीता दीदी ने कहा दादी प्रकाशमणि जी चमकती हुई मनी के समान पूरे विश्व में अपने दिव्य प्रकाश की किरणें बिखेरते रहे बाबा से मिला हुआ ज्ञान दादी जी अपने जीवन में  जीवन में उतार कर सारे संसार को दी. बचपन का नाम रमा था बाबा ने बड़े प्यार से कुमारका पुकारते थे, दादी एक आध्यात्मिक स्वतंत्रता सेनानी थे, सारे विश्व में अध्यात्मिकता की मशाल जलाई . ऐसी दादी को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पण करते हैं. तत्पश्चात सभी ने अपनी श्रद्धांजलि दी नैना देवी ने भी दादी की जीवन चरित्र को देखते हुए अपने जीवन को ऐसा ही बनाने का संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments