पुणे,महाराष्ट्र। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग ध्यान एवं आध्यात्मिक जीवनशैली से प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर श्रॉफ, दिग्गज अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हेमा मालिनी तथा सैराट फेम अभिनेत्री रिंकू राजगुरु को परिचित कराया गया।
इस अवसर पर बी.के. डॉ. दीपक हरके ने राजयोग ध्यान, आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक चिंतन, मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति के महत्व की जानकारी दी।



टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय युवा अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय, नृत्य एवं एक्शन के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सार्वजनिक जीवन की जानी-मानी हस्ती हैं। वहीं रिंकू राजगुरु ने मराठी फिल्म सैराट में ‘आर्ची’ की यादगार भूमिका से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
कार्यक्रम के दौरान बी.के. डॉ. दीपक हरके ने हेमा मालिनी को बी.के. शिवानी की पुस्तक Happiness Unlimited तथा रिंकू राजगुरु को असीम आनंद की ओर पुस्तक स्नेहपूर्वक भेंट की।
इस अवसर ने फिल्म जगत की लोकप्रिय हस्तियों तक राजयोग, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक जीवनदृष्टि का संदेश पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।



