छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा बच्चों को बताया गया आध्यात्मिक शक्ति से होती है हर खुशी और लक्ष्य की प्राप्ति

0
191

छतरपुर,मध्य प्रदेश। शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल (सी.एम. राइज) में आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से  बच्चों  के लिए आध्यात्मिक प्रोग्राम रखा गया| इस प्रोग्राम के अंतर्गत  कमला  बहन ने  आध्यात्मिकता की शक्ति का महत्व बच्चों को प्रेरक प्रसंगों तथा  उदाहरण के माध्यम से  बहुत ही सरल तरीके से बताया उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के पास आध्यात्मिक शक्ति ही थी जिस कारण उन्होंने पूरे विश्व में भारत देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया आज वर्तमान में आप बच्चों को भी अपने जीवन में अगर ऊंचाइयों को छूना है तो अपने जीवन में आध्यात्मिकता को लाने से हर कार्य सरल और जल्दी हो जाएगा| बी.के.दुष्यंत भाई ने सभी बच्चों को आत्मा का ज्ञान देते हुए मन  को  चार्ज करने के लिए परमात्मा से स्वयं को जोड़ने की विधि बताते हुए मेडिटेशन कराया प्राचार्य भ्राता ज्ञान प्रकाश अग्रवाल जी  ने बहनों का सम्मान करते हुए पुनः विद्यालय में आने का आग्रह किया और कहा कि समय-समय पर इस तरह के मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी विद्यालय से हमारे  विद्यालय में बुलाना चाहेंगे  जिनसे प्रेरित होकर आज की नई पीढ़ी के सोचने की दिशा  रचनात्मक बन जाए |अंत में उप प्राचार्य भ्राता राजकुमार  शर्मा जी ने ब्रह्माकुमारी बहनों और भाइयों का धन्यवाद देते हुए कहा हम आपके आभारी हैं जो आप समय-समय पर विद्यालय को यह सेवाएं प्रदान कर रही है  कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य तथा अन्य सभी को प्रसाद तथा लिटरेचर गिफ्ट में देते हुए बहन ने सभी को ब्रह्माकुमारी विद्यालय में आमंत्रित किया|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें