भोपाल: राजयोग प्रशिक्षिका बी.के. डॉ. रीना दीदी को मीडिया में पी.एच.डी. की उपाधि

0
270

भोपाल,मध्य प्रदेश।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका राजयोगिनी बी. के. डॉ रीना दीदी को एल एन सी टी यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा पी एच डी की उपाधि प्रदान की गई है | उन्हे यह उपाधि स्कूल ऑफ जर्नेलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन द्वारा ‘कोविड 19 के दौरान भारत में सकारात्मकता को प्रचारित करने में आध्यात्मिक संचार की भूमिका का अध्ययन’ पर शोध के उपरांत प्रदान की गई | उन्होंने अपना शोध एल एन सी टी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नेलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन की विभागाध्यक्ष डॉ. अनु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे किया |

बी. के. डॉ रीना दीदी ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका हैं एवं  लगभग 4 वर्ष की छोटी उम्र में ब्रह्माकुमारीज के संपर्क मे आईं  जहां पर उन्हे ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त हुआ | इस ज्ञान का उनके जीवन में इतना प्रभाव हुआ कि उन्होंने अपना संपूर्ण  जीवन ईश्वरीय सेवार्थ समर्पित करने का दृढ़ निश्चय किया | वे लगभग 30 से अधिक वर्षों से ब्रह्माकुमारीज मे समर्पित रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं |

बी के डॉ. रीना दीदी विज्ञान में स्नातक हैं | इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में  स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की |

बाल्यकाल मे ही ब्रह्माकुमारीज से संपर्क मे आईं : माता पिता की आध्यात्म के प्रति गहरी रुचि के कारण बी के डॉ. रीना दीदी महज 4 वर्ष की उम्र मे ही ब्रह्माकुमारीज के संपर्क में आईं  | इसके पश्चात उन्होंने अपनी पढ़ाई करते हुए ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्रों में आध्यात्म की बारीकियों को सीखा |  ईश्वर के प्रति आगाध प्रेम एवं आस्था का ही परिणाम है कि उन्होंने इस आध्यात्म  के मार्ग को खुशी खुशी चुन कर आजीवन समर्पित रूप से जीवन जीने का निश्चय किया |

अनेक सामाजिक गतिविधियों हेतु सम्मानित : बी के डॉ. रीना दीदी ब्रह्माकुमारीज के विभिन्न प्रभागों द्वारा चलाए जा रहे अनेक सामाजिक गतिविधियों मे पिछले अनेक वर्षों से संलग्न हैं | उन्हे समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है |

मानद उपाधि :  समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल  अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टर आफ डिविनिटी की  मानद उपाधि प्रदान की गई। 

2. समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूनाइटेड टेक्नालाजिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी हैदराबाद द्वारा डाक्टरेट  की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार तथा सम्मान :  आपको समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए विभिन्न  पुरस्कारों से नवाजा गया है-

1. वल्र्ड बुक आफ रिकार्ड लण्डन द्वारा प्राइड आफ  इण्डिया पुरस्कार 

2. महान अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रथम पुण्यतिथि पर देहरादून  में फर्स्ट श्री नारी सम्मान 2019

3. आई कैन फाउण्डेसन द्वारा वल्र्ड हयूमैनिटेरियन दिवस पर अगस्त 2019 जयपुर में हयूमैनिटेरियन एक्सीलेंस  अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

4.मध्य प्रदेश सरकार के जनसम्पर्क मंत्री माननीय श्री पी सी.शर्मा जी के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में मीडिया  सम्मेलन 2019 में सम्मानित किया गया।

5. हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में  लगातार उत्थान के लिए पुरस्कृत किया गया

ब्लेसिंग हाउस के माध्यम से कर रहीं  मानव कल्याण के कार्य : ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस (एकेडमी फॉर गाड्ली सर्विस) जो कि मानव कल्याणअर्थ कार्य कर रहा है वर्तमान में आप उसके माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान एवं राजयोग के लाभ को जन जन तक पहुंचाकर मानव कल्याण की सेवाये कर रही  हैं|

ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी जी एवं संस्था के वरिस्ठ पदाधिकारियों ने दिया आशीर्वाद : ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी जी एवं ब्रह्माकुमारीज से वरिस्ठ पदाधिकारियों ने बी के डॉ. रीना दीदी को पी एच डी उपाधि प्राप्त करने पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है  |  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें