मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरनई दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल डिवाइन कल्चरल ग्रुप द्वारा राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक...

नई दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल डिवाइन कल्चरल ग्रुप द्वारा राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल डिवाइन कल्चरल ग्रुप द्वारा भारत के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो नेपाल और भारत की कला संस्कृति, मूल्यों, सामाजिक जीवन शैली, पारंपरिक मान्यताओं और आपसी सद्भाव को दर्शाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी थीं, उक्त कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र नेपाल की निर्देशक राजयोगिनी राज दीदी, सह निर्देशक  ब्रह्माकुमारी किरण, ब्रह्माकुमार रामसिंह ऐर एवं डिवाइन कल्चरल ग्रुप के 38 कलाकार उपस्थित थे। साथ ही, नेपाल की ओर से ब्रह्माकुमारी राज दीदीजी ने दिव्य उपहार के रूप में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भगवान पशुपतिनाथ का फोटो फ्रेम भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments