Homeसमाचाररीवा: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुद्धिजीवी वर्ग का स्नेह-मिलन एवं आत्मिक सम्मान

रीवा: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुद्धिजीवी वर्ग का स्नेह-मिलन एवं आत्मिक सम्मान

रीवा,मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था में बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठजनों एवं ब्रह्माकुमारी साधक भाई-बहनों और माताओं की गरिमामयी उपस्थिति में स्नेह-मिलन एवं आत्मिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना व्यक्त करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया गया।

कार्यक्रम में भोपाल से पधारे बीके दीपू भाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जीवन में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। दिल्ली से पधारे बीके पवन भाई ने भी अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। बीके लता बहन, रीवा संचालिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए वरिष्ठजनों के स्नेह, अनुभव और संस्कारों को जीवन की बड़ी पूंजी बताया।

दिव्य नगरी के संचालक आर.बी. पटेल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बीके लक्ष्मी नारायण जी ने भावपूर्ण भावनाएं प्रकट करते हुए वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और आत्मीयता को जीवन का संस्कार बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग एवं सभी साधक भाई-बहनों और माताओं ने सामूहिक रूप से वृद्धजनों के सम्मान और उनके प्रति सदैव स्नेह एवं आदर बनाए रखने का संकल्प लिया। यह संकल्प बीके विजय देव जी ने कराया।

कार्यक्रम की गरिमा और मंच की शोभा बीके सुभाष भाई ने अपने प्रभावी संचालन से बढ़ाई। इंदिरा नगर उप सेवा केंद्र की प्रभारी बीके नम्रता दीदी ने सारगर्भित भाव प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठजनों के अनुभव, त्याग और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य, बीके दीपक तिवारी पूर्व मध्यांचल ग्रामीण बैंक मैनेजर शिखा बहन, बीके उर्मिला दीदी, बीके मीनाक्षी दीदी, बीके ज्योति दीदी, बीके मानसी दीदी, बीके शांति दीदी, बीके पूजा दीदी, बीके रूप दीदी सहित अन्य ब्रह्माकुमारी बहनें भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठजन एवं ब्रह्माकुमारी साधक भाई-बहनों और माताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम का वातावरण आत्मीय एवं आध्यात्मिक बना रहा। पूरा आयोजन सम्मान, स्नेह, आध्यात्मिकता और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय