पुणे: रविवार पेठ द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन

0
301

पुणे,महाराष्ट्र: नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन ब्रह्माकुमारी पुणे रविवार पेठ शाखा द्वारा किया गया। झांकी का शुभारंभ  मुख्य अतिथि पुणे महानगरपालिका उपमहापौर मा. सरस्वती शेेंडगे जी, एडवोकेट बिडकर मॅडम (उपाध्यक्ष पुणेे बार  असोसिएशन), डॉ.  मेघा तलाठी, एनर्जी हीलर मा. पद्मश्री महामुनी , जर्नलिस्ट धरित्री जोशी , एडवोकेट कविता दंडवते जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रह्माकुमारी रोहिणी दिदीजीने नवरात्री का अध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा “राजयोग आपके जीवन को पूरी तरह बदल देगा हमारे अंदर जो असीम गुण और शक्तियां विराजमान है , उन्हें हम राजयोग के माध्यम से विकसित कर हमारा जीवन भी देवियों की तरह दिव्य और सभी दैवी शक्ति से भरपूर कर सकते है , यह नवरात्रि पर्व सिर्फ उत्सव का पर्व ना होकर उत्सव के साथ साथ अपने जीवन को दैवी शक्ति से भरपूर करने का उत्सव है । ” 

इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिती मुख्य अतिथि पुणे महानगरपालिका उपमहापौर मा. सरस्वती शेेंडगे जी, एडवोकेट बिडकर मॅडम (उपाध्यक्ष पुणेे बार  असोसिएशन), डॉ.  मेघा तलाठी, एनर्जी हीलर मा. पद्मश्री महामुनी , जर्नलिस्ट धरित्री जोशी , एडवोकेट कविता दंडवते जी  उपस्थित मान्यवरों को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद भेंट दी|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें