मुख पृष्ठसमाचारजीवन जीने की कला

जीवन जीने की कला

ग्वालियरलश्कर,मध्य प्रदेश। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग द्वारा दामोदर कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया| जिसमें मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ लश्कर ग्वालियर की मुख्य इंचार्ज बी.के.आदर्श दीदीजी उपस्थित रहीं |

कार्यक्रम में बी.के.आदर्श  दीदीजी  ने  सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी का जन्म इस धरा पर कुछ  महान कार्य करने के लिए हुआ है परन्तु कभी – कभी हम यह भूल जाते हैं | हम सभी को ज़रूरत है आज यह याद रखने की कि हम साधारण नहीं हैं क्योकि हम उस सर्वशक्तिमान परमात्मा की संतान हैं | जितना हम यह स्वमान स्मृति में रखेंगे उतना ही हमारा जीवन आनंदित और खुशनुमा बनता जाएगा | आज बहुत लोग ऐसा सोचते है की सम्पत्तिवान होने से ही जीवन में सुख – शांति का अनुभव किया जा सकता है परन्तु नहीं हमारे संपर्क में आने वाले हर मनुष्य को संतुष्ट करना, अपने आस – पास के वातावरण को शक्तिशाली, सकारात्मक बनाना इसमें हम सभी की महानता है यही सच्ची सच्ची संपत्ति है | तो ज़रूरत है आज प्रत्येक व्यक्ति  अपने जीवन को विशेष बनाएं क्योकि जितना विशेष हमारा जीवन बनेगा उतना विशेषताओं से संपन्न हम  बन जायेंगे |

जीवन को विशेष बनाने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना अतिआवश्यक है जैसे –

1-हमेशा मधुर बोलो का ही प्रयोग करें |

2-दुसरो को मान – सम्मान दें |

3-जीवन में छोटी – छोटी बातों में खुश होने की आदत डालें |

4- अपनी विशेषताओं को पहचानें |

5-भोजन करते और बनाते वक़्त व्यर्थ से बचें |

 कार्यक्रम के अंत में बी.के.आदर्श दीदीजी मैडिटेशन भी करवाया जिससे सभी को गहन शांति की अनुभूति हुई | 

इस अवसर में बी.के.रोशनी, बी.के.सुरभि, श्री रमेश गुप्ता, उषा गुप्ता के साथ साथ कॉलोनी के अन्य भाई एवं बहने भी उपस्थित रहे |  

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments