Homeसमाचारकूचबिहार-गुंजाबाड़ी: ब्रह्मा कुमारीज़ गुंजाबाड़ी सेवाकेंद्र पर अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े हर्षोल्लास...

कूचबिहार-गुंजाबाड़ी: ब्रह्मा कुमारीज़ गुंजाबाड़ी सेवाकेंद्र पर अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया

कूचबिहार-गुंजाबाड़ी, पश्चिम बंगाल: ब्रह्मा कुमारीज़ गुंजाबाड़ी सेवाकेंद्र पर अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलित करते हुए उपस्थित रहे माननीय प्रदीप कुमार भट्टाचार्य जी, पूर्व DSP एवं समाजसेवक। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रोफेसर डॉ. सुशोभन जी, अलीपुरद्वार यूनिवर्सिटी; अजीत कुमार नाथ जी, पूर्व हेडमास्टर; प्रतिमा कार्जी जी, पूर्व स्कूल शिक्षिका; दिलीप बर्मन जी, Food Corporation of India एवं समाजसेवक; सत्येंद्र चंद्र दास जी, पूर्व कर्मचारी NTPC एवं समाजसेवक; दिलीप जी, समाजसेवक; दीप्तिमय जी, शिक्षक एवं समाजसेवक; नान्टू दे सरकार जी, समाजसेवक तथा ब्रह्मा कुमारी शम्पा बहन जी, सेंटर प्रभारी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ उनके जीवन में शांति, खुशी, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति के महत्व पर चर्चा की गई। ब्रह्मा कुमारीज़ की ओर से राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जीवन को शांतिपूर्ण, स्वस्थ एवं आनंदमय बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय