मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरपुणे: ब्रह्माकुमारी रविवार पेठ शाखा में नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों...

पुणे: ब्रह्माकुमारी रविवार पेठ शाखा में नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन

पुणे,महाराष्ट्र: आजादी के अमृतमहोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी रविवार पेठ, पुणे शाखा के रजत महोत्सावी वर्ष के निमित्त नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। झांकी का शुभारंभ  मुख्य अतिथि  मा. विलास कानडे (ॲडिशनल कमिशनर पुणे महानगरपालिका) मा. नीलिमा लांजेवार (मुख्याध्यापिका आदर्श हायस्कूल), मा. इंद्रायणी चव्हाण (दूरदर्शन और पुणे आकाशवाणी उद्घोषक तथा लेखक निवेदक), मा. वनिता कानडे (प्रशासन अधिकारी पुणेे महानगरपालिका), मा. इंजिनीयर निकिता बोंद्रे (उपाध्यक्ष युवा संघटना भोई समाज), मा. मनीषा वाघ (गीता प्रचारक) जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया| कार्यक्रम का संचालन करते  ब्रह्माकुमारी रोहिणी दिदीजीने नवरात्री का अध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा “राजयोग आपके जीवन को पूरी तरह बदल देगा हमारे अंदर जो असीम गुण और शक्तियां विराजमान है , उन्हें हम राजयोग के माध्यम से विकसित कर हमारा जीवन भी देवियों की तरह दिव्य और सभी दैवी शक्ति से भरपूर कर सकते है , यह नवरात्रि पर्व सिर्फ उत्सव का पर्व ना होकर उत्सव के साथ साथ अपने जीवन को दैवी शक्ति से भरपूर करने का उत्सव है । ” 

इस कार्यक्रम मे विशेष उपस्थिती मुख्य अतिथि मा. विलास कानडे (ॲडिशनल कमिशनर पुणे महानगरपालिका) मा. नीलिमा लांजेवार (मुख्याध्यापिका आदर्श हायस्कूल), मा. इंद्रायणी चव्हाण (दूरदर्शन और पुणे आकाशवाणी उद्घोषक तथा लेखक निवेदक), मा. वनिता कानडे (प्रशासन अधिकारी पुणेे महानगरपालिका), मा. इंजिनीयर निकिता बोंद्रे (उपाध्यक्ष युवा संघटना भोई समाज), मा. मनीषा वाघ जी  (गीता प्रचारक) आदी उपस्थित मान्यवरों को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद भेट दी|

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments