मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकुरुक्षेत्र: मूल्य शिक्षा के बारे जागरूक करने के लिए पहुंची ब्रह्माकुमारी बहनें

कुरुक्षेत्र: मूल्य शिक्षा के बारे जागरूक करने के लिए पहुंची ब्रह्माकुमारी बहनें

कुरुक्षेत्र,हरियाणा। विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए वंदना सभा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से बहन शिवाली और बहन सुनीता मित्तल बच्चों को मूल्य शिक्षा के बारे जागरूक करने के लिए पहुंची। स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया। बहन शिवाली ने बताया कि समकालीन दुनिया में, मूल्य शिक्षा का महत्व कई यह गुना है। हमारे लिए जानना आवश्यक हो जाता है कि मूल्य शिक्षा एक बच्चे की स्कूली यात्रा में शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में बहुत सारे गुण छिपे होते हैं। मूल्य शिक्षा से छात्रों में सहयोग, समानता, साहस, प्रेम एवं करुणा, बन्धुत्व, ईमानदारी, आज्ञाकारी होना, सत्य बोलना, अनुशासन आदि गुणों का विकास होता है। उन्होंने बताया कि मूल्य शिक्षा व्यक्तियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर देती है,ताकि उनका भविष्य संवर सके।विद्यार्थियों का समय पर तैयार होना, भी एक मूल्य शिक्षा है। उन्होंने कहा हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें परमात्मा का शुक्रिया करना चाहिए कि परमात्मा ने हमें इतना अच्छा जीवन दिया है। हमें परमात्मा के बताये मार्ग पर चल कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। प्राचार्या सुमन बाला ने बहन शिवाली और बहन सुनीता मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये युगों तक हमारे अंदर रहेंगे। सभी विद्यार्थी उनके द्वारा बताई गई बातों को जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments