मुख पृष्ठसमाचारमानवता,स्वास्थ और कल्याण के लिये योग के साथ राजयोग जरुरी - ब्र....

मानवता,स्वास्थ और कल्याण के लिये योग के साथ राजयोग जरुरी – ब्र. कु. प्रेमलता दिदीजी


कामठी,महाराष्ट्र:
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा कामठी में आझादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आंतररष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया|सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्र. कु. प्रेमलता दिदी ने योग और आसन का महत्त्व समझाते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो किसी के मानसिक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 2022 ‘मानवता के लिए योग’ है जो इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के समग्र मार्ग को बढ़ावा देता है| स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून, 2022 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 मनाया गया।  यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विषयों का एक समूह है जिसे वर्तमान समय में जीवन शैली के रूप में अपनाया गया है।
योग दिवस पर हर साल नई थीम रखी जाती है, जिसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड होते हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) थीम चुनी गई है। जिसका मतलब है मानवता के लिए योग शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूती बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। 
राजयोग मेडिटेशन (ध्यान) से एकाग्रता बढती है, निर्णय शक्ति का विकास होता है, मानव के समाजिक, आर्थिक, मानसिक, आध्यात्मिक रिश्तो मे सुधार होता है| राजयोग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं। इसी को देखते हुए बाकी लोगों ने भी खुद के हैल्थ का ख्याल रखते हुए योग करना शुरू किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी भाई बहनो को योगासन, ध्यान, प्राणायाम, लॉफिंग योगा, आदि कराये गये| इस कार्यक्रम में कई ब्रह्मा कुमार भाई बहनो ने भाग लिया| जिसमे महेंद्र भाई, राजू भाई, ब्र. कु. कांचन दिदी, ब्र. कु. शिलू दिदी , चंद्रकला दिदी, रेशमा दिदी,  अरुणा दिदी,  हरीहर भाई, अशोक भाई, ठाकरे भाई, घनश्याम भाई, सुनिल भाई,  मा. उपसभापति पं. समिति कामठी की सौ. विमल ताई साबळे, चंदा बहन, कल्पना बहन, रडके ताई सहित सभी भाई बहनो ने योग का लाभ उठाया|

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments