मरोली, गुजरात: “Giants group द्वारा सेवा सप्ताह” के अंतिम दिन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मरोली शाखा और श्री एस.एम. के.आर. वशी हाई स्कूल के सहयोग से कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए “व्यसन मुक्ति जागृति” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचस्थ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसके बाद स्कूल आचार्य_श्री उदयभाई लाड ने सभी अतिथियों का पुष्पों से स्वागत किया।
जायंट्स ग्रुप द्वारा BK मुकेश बहन को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री रूपेशभाई देसाई (उपाध्यक्ष – जा. ग्रुप, मरोली डिवीजन) ने उत्साहपूर्वक सभी का शाब्दिक स्वागत किया ।
श्री दिलीपभाई रायका (औपचारिक अध्यक्ष – जा. ग्रुप, मरोली डिवीजन) ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए, मरोली विभाग में Giants group की सेवकीय गतिविधियों से अवगत कराया।
BK मुकेश बहन (ब्रह्माकुमारिज, मरोली शाखा की संचालिका) ने उपरोक्त विषय पर बच्चों से बहुत ही सरल और सहज तरीके से बात करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से मित्रों के दबाव तथा फैशन या वायुमंडल से प्रभावित होकर कभी नशे को टेस्ट भी न करे। ‘ना’ कहने की हिम्मत रख अपने आत्म सम्मान में रहे तथा आत्म नियंत्रण के लिए मेडिटेशन को अति आवश्यक बताते हुए सामूहिक ध्यान भी कराया।
BK बाबू भाई पटेल ने उपस्थित सभी छात्रों और बड़ों के साथ-साथ ‘वशी हाई स्कूल’ परिवार को भी नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में, श्री अमरीशभाई देसाई (प्रशासनिक निदेशक – जा. ग्रुप ऑफ मरोली) ने आभार विधि पूर्ण की।
वशी हाई स्कूल के शिक्षक श्री उमेशभाई टंडेल द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।












