इंदौर,मध्य प्रदेश। माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन द्वारा इंदौर,जूना रिसाला में नशामुक्ति जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Ascent Public School एवं Madani School के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार से ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने 495 विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री दिलीप राजपाल जी, व्यापारी सुनीति जैन, माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष इश्क हबीब खान, उपाध्यक्ष जाकिर खान तथा एस.एन. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जहांगीर खान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

