शंकरपुर: चरित्र निर्माण ही  शिक्षा का मूल उद्देश्य – भगवान भाई  

0
339

शंकरपुर  (नागपुर):

विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता हैँ। नैतिक शिक्षा से ही चरित्र का निर्माण होता है | चरित्र निर्माण ही  शिक्षा का मूल उद्देश्य  हैं।भोतिक शिक्षा  भौतिकता की ओर धकेल रही है| वर्तमान बच्चो को संस्कारित बनाने के लिए  भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की आवश्यकता हैं।नैतिक शिक्षा से नैतिकता आएगी | वर्तमान में बच्चो को अच्छे संस्कार कि आवश्यकता है | उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे| द रॉयल गोंडवाना पब्लिक स्कुल , शंकरपुर  में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर कार्यक्रम में बोल रहे थे |

उन्होंने कहा कि समाज सुधार के लिए नैतिक मूल्य जरूरी है। नैतिक शिक्षा की धारणा से, आंतरिक सशक्तीकरण से इच्छाओं को कम कर भौतिकवाद की आंधी से बचा जा सकता है। नैतिक शिक्षा से ही सदगुणों का विकास होता  है | नैतिक शिक्षा  बच्चों को संस्कारों से जोड़ती है | उन्हें उनके कर्तव्यों का ज्ञान कराती है | परिवार, समाज, समूह के नैतिक मूल्यों को स्वीकारना तथा सामाजिक रीति – रिवाजों, परम्पराओं व धर्मों का पालन करना सिखाती है |

 बी के रामचंद्र भाई सीनियर राजयोगी जी ने कहा कि जिन बच्चों को बचपन से ही सच बोलना, सहयोग करना, दया करना, निष्पक्षता, आज्ञापालन, राष्ट्रीयता, समयबद्धता, सहिष्णुता, करुणा, आदि मानवीय गुणों को सिखाते है उन्हीं बच्चों में बाद में चलकर ये ही गुण पुष्पित, पल्लवित, व विकसित होकर चरित्र निर्माण में सहायक होते है |

स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र कि बी के शुभांगी बहन जी  ने सभी को राजयोग सेवाकेंद्र पर आकर  ब्रह्माकुमारी रिट्रीट सेंटर में म्युझियम देखने और नैतिक शिक्षा सिखने का निमंत्र्ण दिया |

प्रिंसिपल—तुषार चव्हाण ने बताया की बचपन से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाने से उन्हें भले – बुरे, उचित – अनुचित का ज्ञान हो जाता है | वह समझने लगता है कि कौन सा व्यवहार सामाजिक है और कौन सा व्यवहार असामाजिक | किन व्यवहारों को करने से समाज में प्रतिष्ठा, प्रंशसा एवं लोकप्रियता मिलती है और किससे नहीं |

बी के निलेश  भाई  जी ने कहा कि केवल भौतिक शिक्षा से  जीवन की   समस्या का  मुकाबला नहीं कर सकते। चरित्र उत्थान और आंतरिक शक्तियों के विकास के लिए आचार संहिता जरूरी है।

अंत में बी के भगवान भाई ने मेडिटेशन भी बच्चो को सिखाया |

बच्चो ने कार्यक्रम का लाभ भी सुनाया |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें