अम्बिकापुर: यथार्थ न्याय में आध्यात्मिकता की भूमिका विषय पर न्यायविदों तथा विधि वेत्ताओं के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
438

अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित बंधनमुक्त से जीवनमुक्त स्थिति की ओर ले जाने वाली योग तपस्या भट्ठी का शुभ उद्घाटन दिल्ली पाण्डव भवन से पधारी राजयोगिनी आदरणीया पुष्पा दीदी जी, सरगुजा संभाग की संचालिका बी.के. विद्या दीदी एवं अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तत्पश्चात् भाजपा के वरिष्ठ नेता भ्राता अनिल सिंह मेजर जी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भ्राता शैलेष सिंहदेव जी, न. नि. पार्षद भ्राता आलोक दुबे जी, समाजसेविका बहन वन्दना दत्ता जी के द्वारा आदरणीय पुष्पा दीदी जी का श्रीफल, शाॅल और गुलदत्ता भेंट कर सम्मान किया गया, एवं सरगुजा नाचे लोकनृत्य एवं स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

राजयोगिनी आदरणीया पुष्पा दीदी जी बंधनमुक्त स्थिति का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुये कहा कि परमात्मा द्वारा बताये गये उपदेशों को जीवन में धारण करके जीवन को सहज और सरल तरीके से जीवन मुक्त बनाना सम्भव है और आगे उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा का सभी मनुष्य आत्माओं से यही उम्मीद हैं कि सभी अपने अन्दर के पाँच विकारों को छोड़, दैवी गुणों को जीवन में धारण करके, अपने जीवन को सम्पूर्ण रीति परिवर्तन करेंगे तो जल्दी ही दुनिया का परिवर्तन होगा और सुखमय संसार स्वर्णिम भारत बन जायेगा।

कल न्यायविदों तथा विधि वेत्ताओं के लिये ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा 17 दिसम्बर 2023 संध्या 6 बजे से यर्थाथ न्याय में आध्यात्मिकता की भूमिका विषय पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली पाण्डव भवन से पधारी ज्युरिस्ट विंग की चेयरपर्सन आदरणीया पुष्पा दीदी जी के अध्यक्षता में होना सुनिश्चित किया गया हैं साथ ही साथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जिला न्यायालय अम्बिकापुर हेमंत तिवारी जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव अधिवक्ता संघ जिला न्यायालय अम्बिकापुर विजय तिवारी जी भी सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के बाद न्यायविदों तथा विधि वेत्ताओं के लिय ब्रह्माभोजन का कार्यक्रम रखा गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें