मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकलमेश्वर: तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी सकारात्मक विचार - भगवान भाई

कलमेश्वर: तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी सकारात्मक विचार – भगवान भाई

कलमेश्वर (महाराष्ट्र):

मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। क्षणिक क्रोध या आवेश मनुष्य को कभी न सुधरने वाली भूल कर बैठता है। क्रोध से मानसिक तनाव बढ़ता है।  क्रोध से मनुष्य का विवेक नष्ट होता है | क्रोध मुर्खता से शुरू होता और  कई वर्षो के बाद के पश्चाताप से समाप्त होता है | क्रोध के कारण मनोबल और आत्मबल कमजोर हो जाता है | क्रोध ही अपराधो के मूल कारण बन जाते है |  इसलिए वर्तमान में तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से  आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किया ।  वे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र में पधारे हुए ईश्वरप्रेमी भाई बहनों  को सकारात्मक चिन्तन से तनाव मुक्ति विषय पर बोल रहे थे।

भगवान भाई जी ने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है।

 भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। | विकारों वश होने से तनाव की उत्पति होती है विकारों से स्वयं की रक्षा करना है | सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। उन्होंने बताया कि तनाव से नशा व्यसन आदि बुरी आदते लगती है जिससे हमसे भूले होने कि संभावनाए है |

 कल्पना श्रीखंडे सखी मंच सदस्य जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा की यदि हमारे विचार सकारात्मक है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

डाक्टर अनिल लेकुरवाले जी ने बताया कि जीवन को रोगमुक्त,दीर्घायु, शांत व सफल बनाने के लिए हमें सबसे पहले विचारों को सकारात्मक बनाना चाहिए।

स्थानीय ब्रह्माकुमारीज  सेवाकेंद्र की प्रभारी  यशोदा बहन जी ने कहा सकारात्मक सोच बनाकर जीवन को सफलता दिलाते है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें।

डॉक्टर पल्लवी पांडे जी कहा कि सकारात्मक चिंतन से सहनशीलता आती जिससे कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। है। मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता  हे|

बी के सुनीता बहन ब्रह्माकुमारी राजयोग शिक्षिका  जी ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है।  उन्होंने ने बताया  हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी बताया |उन्होंने ने कहा कि  वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है।

कार्यक्रम कि शुरुवात स्वागत डांस और दीप प्रज्वलन से किया गया |

भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राजयोग भी कराया ।

अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्त किया ।

सखी मंच सदस्य लता श्रीखडे, बी के लीलाधर भाई और काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments