मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजबलपुर: ब्रह्माकुमारी शिव स्मृति भवन में दिव्य दृस्टि प्राप्त (नेत्र हीन कन्याओं...

जबलपुर: ब्रह्माकुमारी शिव स्मृति भवन में दिव्य दृस्टि प्राप्त (नेत्र हीन कन्याओं )कन्याओं के साथ मनाया गया नव वर्ष

जबलपुर,मध्य प्रदेश। नववर्ष के इस पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवरताल नेपियर टाउन के प्रांगण में स्थानीय नेत्र हीन कन्या विद्यालय के पदाधिकारी व बालिकाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य भ्राता पूनम मिश्रा जी, अनिल सराठे (समाज सेवी )जी,बलराम सिंह जी प्रेसिडेंट , रुक्मणी राय (समाज सेवी ), भ्राता सौरभ नाटी शर्मा विद्यालय के सभी सम्माननीय शिक्षक एवं संस्थान की प्रमुख संचालिका ब्रह्माकुमारी भावना दीदी द्वारा दीप प्रवज्जलित कर किया गया। इस अवसर पर नेत्र हीन कन्याओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। संस्थान में पधारें गणमान्य जन पदाधिकारी व नेत्रहीन कन्याओं का भव्य स्वागत कर ब्रह्माकुमारी भावना ने अपने आशीर्वाचन से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी अमृतवाणी से मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments