Homeसमाचारनौगांव: पूर्वजों की स्मृति में लिया नशामुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारीज़ आश्रम नौगांव...

नौगांव: पूर्वजों की स्मृति में लिया नशामुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारीज़ आश्रम नौगांव ने दिया समाज को नई दिशा का संदेश

नौगांव,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बीके भाई बहनों एवं अन्य भाई बहनों के बीच श्राद्ध पक्ष का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ने अपने पूर्वजों को याद किया नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी ने अपने लौकिक एवं अलौकिक पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि श्राद्ध अर्थात श्रद्धा अर्पित करने का दिन उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के जाने के बाद हम अपने पूर्वजों की पसंद का भोजन बनाकर ब्राह्मणों को खिलाते एवं स्वयं खाते हैं बल्कि हमें उनके जीवित रहने पर उनके साथ उनकी पसंद का रोज भोजन बनाकर खिलाना चाहिए और उनके साथ प्यार से रहना चाहिए श्राद्ध के दिनों में तो हमें उनकी दी गई शिक्षाओं को याद कर उनका धन्यवाद करना चाहिए। अंत में सभी ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा लेकर अपने पूर्वजों को सच्ची-सच्ची श्रद्धांजलि दी और सभी भाई बहनों ने परमात्मा की याद में ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। कार्यक्रम में नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी, नौगांव महारानी माया सर्वानी जी, स्टेट बैंक कैसियर रवि शंकर राय जी, मिट्टी परीक्षण अधिकारी र रविंद्र बागरेजी, रिटायर्ड शिक्षक अशोक रैकवार जी, डॉ सतीश मिश्रा जी बीके भाई बहन है एवं शहर के अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय