मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसरिया : ब्रह्माकुमारीज़ में सजा राम दरबार 

सरिया : ब्रह्माकुमारीज़ में सजा राम दरबार 

सारा विश्व अयोध्या बन जाये तब आयेगा राम-राज्य:  बीके सुनयना बहन

सरिया छ.ग.।  ब्रह्माकुमारीज़  सरिया में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम दरबार का चैतन्य झाँकी सजाया गया। बीके सुनयना बहन ने कहा कि अयोध्या का अर्थ है जहाँ कोई युद्ध न हो। न तन का युद्ध, न मन का युद्ध और न ही अस्त्र-शस्त्रों का युद्ध। यह संभव होगा स्व परिवर्तन से, जब हम श्री राम जी के आदर्शों को जीवन में धारण करेंगे। परमात्मा शिव राम-राज्य स्थापना के लिये राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं। जब पूरा विश्व अयोध्या बन जाये तब आयेगा राम-राज्य। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भ्राता स्वप्निल स्वर्णकार एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने  श्रद्धा पूर्वक आरती के साथ पूजन किया। आगे सारा ईश्वरीय परिवार एवं जन समुदाय राममय होकर पुनः भारत को सोने की चिड़िया (राम राज्य) बनाने का  संकल्प लिया। बीके भुवनेश्वरी बहन ने कहा कि राम राज्य में एक धर्म ,एक राज्य, एक भाषा एक दैवी कुल होगा वहाँ सभी सर्व गुण सम्पन्न सोलह कला सम्पूर्ण सम्पूर्ण निर्विकारी होंगे उस राज्य में घी और दूध की नदियाँ बहेगी। सारा संसार वसुधैव कुटुम्बकम एक महापरिवार के रूप में होगा एक-दूसरे के प्रति अतिसय आदर और प्रेम की भावना होगी । कार्यक्रम के पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments