मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरअम्बिकापुर: 75 वाँ गणतन्त्र दिवस बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया...

अम्बिकापुर: 75 वाँ गणतन्त्र दिवस बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपड़ापारा अम्बिकापुर में 75 वाँ गणतन्त्र दिवस बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुरूआत देश रंगीला रंगीला गीत पर अदिति और मणिकनिका के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों के अन्दर देश प्रेम को जागृत किया, तत्पश्चात् सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी, ब्रह्माकुमारी बहनें और ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से जुडे़ भाई- बहनों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया ।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी सभी नगरवासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान के कारण आज हम ये पर्व उमंग- उत्साह और धूमधाम से मना रहे है, परन्तु भारतभूमि को पुनः विश्वगुरू, रामराज्य बनाने के लिये मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के सम्पूर्ण गुणों को अपने जीवन में एक- एक धारण कर उसका स्वरूप बनेंगे तथा मन. वचन और कर्म से सभी को सम्मान, रिगार्ड और सुख देंगे तो बहुत ही जल्दी भारत को स्वर्णिम भारत रामराज्य, विश्वगुरू बनाने में हम सब सफल होंगे। आगे उन्होंने कहा कि वास्तव में वर्तमान समय जो भी हम ईमानदारी, वफादारी औ कर्त्तव्यनिष्ठ होकर जो भी हम कर्म करते है, वही हमारा संविधान बन जाता है इसलिये हमें अपने कर्मों पर पूरा ध्यान देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments