मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरहाथरस: जिला कलेक्ट्रेट में  जिलाधिकारी बहन अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र...

हाथरस: जिला कलेक्ट्रेट में  जिलाधिकारी बहन अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया, कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज को आमंत्रित किया गया

हाथरस(उ. प्र.): जिला कलेक्ट्रेट में  जिलाधिकारी बहन अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा भारत माता का सजीव स्वरूप बनाया गया।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सह जिला प्रभारी बीके भावना ने अपने वक्तव्य में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश प्रेम गीत गाया।

डीएम बहन अर्चना वर्मा ने अध्यक्षीय वक्तव्य में ब्रह्माकुमारीज को शुभकामनाएं दी।

भारत माता के स्वरूप में सजी कुमारी धान्या ने ए मेरे वतन के लोगो सुंदर देश भक्ति गीत  गाया। इस पर जिलाधिकारी महोदया ने कुमारी धान्या को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, उपजिलाधिकारी बहन प्रज्ञा जी, ओ सी साहब, प्रमुख समाजसेवी अशोक कपूर एवं जिले के उच्च अधिकारी सभी ने गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments