मुख पृष्ठसमाचारअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग द्वारा संबंधों में मधुरता विषय पर कार्यशाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग द्वारा संबंधों में मधुरता विषय पर कार्यशाला

मंदसौर,मध्य प्रदेश । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मंदसौर के आत्म कल्याण भवन में 21 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग द्वारा संबंधों में मधुरता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि दशपुर योग संस्थान के संस्थापक आदरणीय योग गुरु सुरेंद्र जी जैन, पतंजलि योगपीठ मंदसौर के संस्थापक बंसीलाल जी टाक, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय से डॉ रश्मि मौर्य , रतलाम सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सविता दीदी, मंदसौर सेवा केंद्र प्रभारी बीके श्यामा एवं बीके हेमलता उपस्थित थे उपरोक्त सभी अतिथियों ने योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा सभी को शारीरिक योग के साथ- साथ आध्यात्मिक योग करने की अपील की कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम का संचालन बीके हेमलता ने किया तथा आभार ब्रह्माकुमारी शीतल बहन द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments