रीवा: भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री स्वर्गीय कल्पना चावला की पुण्य स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया

0
145

रीवा,मध्य प्रदेश। करनाल हरियाणा की बेटी प्रसिद्ध वैज्ञानिक भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री (भारतीय मूल की )स्वर्गीय कल्पना चावला की पुण्य स्मृति में  एक  कार्यक्रम रीवा में आयोजित किया गया। साथ ही उनकी एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी उपमुख्यमंत्री भ्राता राजेंद्र शुक्ला के द्वारा किया गया। साथ ही रीवा के पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम भी भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री दिवंगत कल्पना चावला की स्मृति में नामकरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री  शुक्ला उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा की कला और संस्कृति प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर भोपाल जोन राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने किया ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आरती सक्सैना, कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा की प्राचार्य डॉक्टर विभा श्रीवास्तव ,नगर निगम रीवा के स्पीकर भ्राता  वेंकटेश पांडे ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रीवा  के अध्यक्ष  डॉक्टर प्रभाकर चतुर्वेदी ,डॉक्टर मुजीब खान,  शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन पटेल  मध्य प्रदेश शासन की रिटायर्ड प्रमुख अभियंता आरके सिंह इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरती तिवारी  ने किया ।इस कार्यक्रम में कल्पना चावला की स्मृति में कई गीत वा नाटक , लेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति रीवा क्षेत्र के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए।इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले वा भाग लेने वाले प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण  बीके निर्मला बहन जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रीवा क्षेत्र के समाजसेवी, कलाकार और कॉलेज के बच्चों ने अपनी सह भगिता की।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें