पुणे,महाराष्ट्र: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के 8 अक्टूबर को हुए निधन पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से उनके पुत्र मल्हार पाटेकर से सांत्वना भेंट की गई।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. सरिता एवं बी.के. डॉ. दीपक हर्के ने पुणे स्थित उनके निवास ‘नानाची वाडी’, डोणजे में मल्हार पाटेकर से मुलाकात कर नाना पाटेकर के निधन पर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान मल्हार पाटेकर ने नाना पाटेकर की माउंट आबू यात्रा से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के साथ अपने पारिवारिक एवं आध्यात्मिक जुड़ाव की स्मृतियों को भी याद किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में आकर राजयोग मेडिटेशन सीखने की इच्छा व्यक्त की।
ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से इस कठिन समय में पाटेकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आध्यात्मिक शांति, संबल और शक्ति की शुभकामनाएँ दी गईं।

