Homeसमाचारपेरिस, फ्रांस : राजयोग के प्रचार-प्रसार के लिए 184 विश्व रिकॉर्ड बनाने...

पेरिस, फ्रांस : राजयोग के प्रचार-प्रसार के लिए 184 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बी.के. डॉ. दीपक हरके को पेरिस में ‘यूरोपियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

पेरिस, फ्रांस : 184 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय, बी.के. डॉ. दीपक सुरेश हरके को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग का प्रचार-प्रसार करने तथा अध्यात्म और मानसिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पेरिस में प्रतिष्ठित ‘यूरोपियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पेरिस, फ्रांस की ओर से उन्हें ‘अध्यात्म और मानसिक कल्याण में उत्कृष्टता’ श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पेरिस में आयोजित ‘यूरोपियन एजुकेशन एंड लीडरशिप समिट’ के दौरान द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. एरविन डी. टोरेस के हाथों डॉ. दीपक हारके को यह सम्मान प्रदान किया गया।

बी.के. डॉ. दीपक हरके प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माध्यम से सिखाए जाने वाले राजयोग ध्यान के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। राजयोग, सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक मूल्यों और मानसिक कल्याण के प्रति जनजागृति पैदा करने के उनके प्रयासों, व्यापक अनुभव और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार स्वीकार करने के बाद डॉ. दीपक हरके ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति को आंतरिक शांति, सकारात्मकता और मानसिक संतुलन प्राप्त करने में सहायता मिलती है। इसलिए राजयोग का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए वे भविष्य में भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस सम्मान के लिए डॉ. हारके ने द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, डॉ. एरविन डी. टोरेस और संपूर्ण आयोजक समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके सामाजिक, आध्यात्मिक और जनजागृति से जुड़े कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

184 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय के रूप में पहचान रखने वाले बी.के. डॉ. दीपक हरके को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर उनके सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यों के लिए शुभका

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय