Homeसमाचारबिलासपुर-टिकरापारा: एसईसीएल मुख्यालय में ब्रह्माकुमारीज़ का गरिमामयी सम्मान

बिलासपुर-टिकरापारा: एसईसीएल मुख्यालय में ब्रह्माकुमारीज़ का गरिमामयी सम्मान

सुरक्षा प्रहरियों के बुनियादी प्रशिक्षण समापन समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक योगदान की सराहना; मंजू दीदी ने दी बधाई और चैतन्य झांकी का दिया पावन निमंत्रण

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय बिलासपुर स्थित मानव संसाधन विकास संस्थान (MDI) में नव-चयनित सुरक्षा प्रहरियों के एक महीने (16 सितंबर से 15 अक्टूबर) चले बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान जवानों को मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ टीम को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान एसईसीएल के मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री वीरंची दास, सुरक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर वी. दक्षिणामूर्तिएवं महाप्रबंधक (सुरक्षा) द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन एवं उनकी टीम को मंच पर भावभीना स्मृति चिन्ह (Memento) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुरक्षा प्रमुख ने अपने धन्यवाद भाषण में ब्रह्माकुमारीज़ टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन और ध्यान अभ्यास ने नव-प्रशिक्षित जवानों के आत्मबल और अनुशासन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
“यह विदाई नहीं, नई ऊर्जा और कर्तव्य की बधाई है” — मंजू दीदी
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात सुरक्षा जवानों को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा, “मैं आप सभी को विदाई नहीं दे रही हूँ, बल्कि बधाई दे रही हूँ”। उन्होंने कहा कि यह एक महीने की ट्रेनिंग केवल प्रशिक्षण का समापन नहीं है, बल्कि जवानों के भीतर देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा संपदा की सुरक्षा के लिए एक नई सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता और आत्मबल लेकर आई है।
चैतन्य देवियों की झांकी और आरती का पावन निमंत्रण
पावन नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंजू दीदी ने सभी नव-प्रशिक्षित जवानों और अधिकारियों को राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्रमें आयोजित ‘चैतन्य देवियों की झांकी’ के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय