राजकोट: सौराष्ट्र में मीडिया सेवाओं की धूम

0
87


राजकोट (गुजरात): भारत के औद्योगिक केंद्र राजकोट शहर — गुजरात, सौराष्ट्र में राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज की 4 दिवसीय यात्रा के दौरान मीडिया और सामाजिक कई सेवाएँ हुई |  
राजयोगी बी.के निकुंज, ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक हैं, एक आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता है और लोकप्रिय स्तंभकार भी हैं, जिनके 4 भाषाओं में 8000 से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं। 

मीडिया सेवाएं: –

– राजकोट के  ब्रह्माकुमारीज  राजयोग केंद्र – ज्योति र्दर्शन में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमे प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के कई मीडिया कर्मी मौजूद थे और उन्हें मीडिया क्षेत्र में नैतिकता बनाये रखने पर प्रेरणा मिली और साथ ही युवाओं और बुजुर्गों से संबंधित कुछ प्रमुख सामाजिक विषयों पर प्रश्न उठाये गए और मीडिया को उनसे जुड़ी समस्याओं और समाधानों पर लिखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

– राजकोट के पुराने अख़बारों में से एक — फुलछाब (राजयोगी बी.के निकुंज के गुजराती कॉलम यहाँ प्रकाशित होते है) के प्रेस का दौरा किया, मुख्य संपादक ज्वलंत छाया जी और फुलछाब के कर्मचारियों के साथ वार्तालाप किया |

– राजकोट के लोकप्रिय रेडियो चैनल — रेडियो राजकोट में एक विशेष  इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया।

– प्रसिद्ध क्षेत्रीय पॉडकास्टर — शृंगार रुगानी जो अपने शो — “ए नाइट बिफोर” के लिए प्रसिद्ध हैं, उनके द्वारा एक पॉडकास्ट एपिसोड के लिए इंटरव्यू हुआ |  

– अखिला, राजस्थान पत्रिका, अब तक न्यूज़ चैनल, करुणा टॉक्स आदि जैसे मीडिया संगठनों द्वारा कई व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए गए। 

सामाजिक सेवाएं: –

– मीडिया सेवाओं के साथ, राजयोगी बी.के निकुंज द्वारा कई सामाजिक सेवाएं की गईं, जैसे प्रेरक सत्रों के माध्यम से युवाओं के साथ जुड़ना | R. K. University, Atmiya University –  राजकोट के 2 बहुत प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में तथा अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में विज़न स्कूल और ओमकार कॉलेज के 900 से अधिक छात्रों को प्रेरणाएं दी गयी  |

– इंडियन मेडिकल एसोसिएशन — राजकोट द्वारा, प्रसिद्ध श्री प्रमुख स्वामी ऑडिटोरियम में ‘Balancing Work Life and Stress Management’  इस विषय पर डॉक्टर्स के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जहाँ उन्हें अपने काम से अलग, अपने परिवार के साथ और स्वयं के लिए समय निकालने के लिए टिप्स दिए गए |

– राजकोट के माउंट विले कॉम्प्लेक्स में एक मीट ‘एन’ ग्रीट कार्यक्रम में विशेष “सिंधियों के समूह से” राजयोगी बी.के निकुंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर राजयोगिनी बी.के भारती दीदी जी — गुजरात ज़ोन की निर्देशिका और राजयोगिनी बी.के नलिनी दीदी जी — ब्रह्माकुमारीज  घाटकोपर सबज़ोन, मुंबई की निर्देशिका भी उपस्थित थीं।

– प्रसिद्ध बालाजी वेफर्स फैक्ट्री का दौरा किया गया |

– बी.के निकुंज को “150 साल पुराने पंचनाथ महादेव मंदिर” में  “विशेष पूजा” करने के लिए आमंत्रित किया गया। संयोग से राजकोट में ईश्वरीय सेवाएं 1969 में इसी मंदिर से शुरू हुई थीं! साथ ही “पंचनाथ हॉस्पिटल” का भी दौरा किया गया।

– सद्भावना ओल्ड एज होम जो वृद्ध और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ भी वृद्धों से मुलाकात की गयी |

– इस दौरे के दौरान राजकोट शहर की मेयर नयनाबेन पेधाडिया, राजकोट में भाजपा के कोषाध्यक्ष, मयूर शाह जी सहित कई सन्माननीय व्यक्तियों की सेवाएं  हुई | 

हमें उम्मीद है, भविष्य में भी राजकोट और गुजरात के अन्य शहरों में इस तरह की शानदार, विहंग मार्ग की सेवाएं होती रहेगी |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें