बीदर: भारत स्काउट एंड गाइड जिला संगठन की ओर से आयोजित प्रथम कल्याण कर्नाटक जंबो रेट (बृहद सम्मेलन)में ब्रह्मा कुमारीज को किया गया आमंत्रित

0
98

बीदर (रामपुरे कॉलोनी )कर्नाटक : भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संगठन बीदर एवं शाहीन पब्लिक स्कूल बीदर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम कल्याण कर्नाटक जंबो रेट कार्यक्रम में बी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। जिसमें मुंबई से पधारे प्रोफेसर  ई  वी गिरीश भाई, बी के  पार्वती तथा अन्य बी के सदस्य सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रो ई  वी गिरीश ने पांच जिले से पधारे 3782 स्काउट गाइड के बच्चों समेत रोवर्स, रेंजर्स, एडल्ट लीडर्स को वैल्यूज इन एजुकेशन विषय पर संबोधित किया। उन्होंने  कहा राजयोग मेडिटेशन यह कैसा टूल है जिससे मन  विशाल, शांत और सद्भावना से भर जाता है सर्व धर्म के प्रति प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत हो जाती है।  अंतर मन की भावनायें समर्थ एवं शक्तिशाली बन जाती है। उन्होंने राजयोग की विधि जानकर प्रति दिन 15 मीं  राजयोग का अभ्यास करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सभी को राजयोग मेडिटेशन भी कराया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें